Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मोदी का शपथ ग्रहण 9 जून को शाम 6 बजे
    Breaking News

    मोदी का शपथ ग्रहण 9 जून को शाम 6 बजे

    adminBy adminJune 6, 2024Updated:June 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सहयोगी दल जदयू और टीडीपी के साथ बनी बात
    -भाजपा से जीते कई मंत्री रिपीट होंगे
    -एनडीए संसदीय दल की बैठक आज
    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। मोदी सरकार के शपथ ग्रहण की गुरुवार को नयी तारीख आ गयी है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। मोदी 9 जून को शाम 6 बजे शपथ ले सकते हैं। पहले 8 जून को शपथ लेने की खबरें थीं। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में भाजपा के जीते सभी मंत्री इस बार भी रिपीट होंगे। विवाद से जुड़े चेहरों के नाम मंत्री पद की लिस्ट से काटे जा सकते हैं। चुनाव हारीं स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर को पार्टी एक और मौका दे सकती है। इन्हें फिर से मंत्री पद मिल सकता है। एनडीए संसदीय दल की बैठक शुक्रवार को बुलायी गयी है। इसमें नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जायेगा। इसके बाद वह राष्ट्रपति के पास सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

    नीतीश और चंद्रबाबू के साथ बात बनी:
    दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर गुरुवार को अहम बैठक हुई। इसमें अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में नयी सरकार बनाने, भाजपा और उसके सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में जगह देने और शपथ ग्रहण की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की खबर है। सूत्रों की मानें तो जदयू के नीतीश कुमार और टीडीपीए नेता चंद्रबाबू नायडू के साथ मंत्रिमंडल को लेकर सहमति गयी है। भाजपा ने उनके मान-सम्मान और मंत्रिमंडल में उचित प्रतिनिधित्व का आश्वासन दे दिया है।

    14 सहयोगी दल हैं भाजपा के साथ:
    गौरतलब है कि भाजपा को बहुमत हासिल नहीं है। उसे 240 सीटें मिली हैं, जबकि बहुमत के लिए 272 सीटों की जरूरत है। एनडी ने 293 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया है। भाजपा के साथ 14 सहयोगी दलों के 53 सांसद हैं। भाजपा को इन सभी पर ध्यान देना होगा। सूत्रों की मानें तो सबसे बड़े सहयोगी दल टीडीपी और जदयू के अलावा अन्य दलों के नेताओं से भी भाजपा नेतृत्व ने अलग-अलग बात की है। इन्हें भी उचित सम्मान का भरोसा दिया गया है।

    शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू:
    नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री के साथ कुछ मंत्री पद के लिए भी शपथ लेंगे। इसमें 40 नये चेहरे हो सकते हैं। वहीं, भाजपा अपने पुराने मंत्रियों को फिर से मौका दे सकती है। वहीं शपथ ग्रहम समारोह में किन लोगों को निमंत्रण दिया जायेगा, इसकी भी सूची तैयार की जा रही है। इनमें श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड समेत मॉरीशस और भूटान के नेता शामिल होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सूरत में 7 से 9 जून तक
    Next Article देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोप-वे देव दीपावली से वाराणसी में होगा शुरू
    admin

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version