Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जेईई एडवांस्ड-2024 के टॉपर वेद लाहोटी बोले- असंभव कुछ भी नहीं, यदि ठान लिया जाए तो सब संभव है
    देश

    जेईई एडवांस्ड-2024 के टॉपर वेद लाहोटी बोले- असंभव कुछ भी नहीं, यदि ठान लिया जाए तो सब संभव है

    shivam kumarBy shivam kumarJune 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (आईआईटी) ने रविवार को जेईई एडवांस्ड 2024 के नतीजे घोषित कर दिए है। इंदौर के वेद लाहोटी ने टॉप किया है। उन्होंने कुल 360 में से 355 अंक हासिल किए हैं।

    जेईई एडवांस्ड 2024 के टॉपर वेद लोहाटी मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी तैयारी कोटा में रहकर पूरी की। वेद की मां का नाम जया लाहोटी है जो हाउस वाइफ हैं। उनके पिता योगेश लाहोटी प्राइवेट फर्म में कंस्ट्रक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान वेद ने परीक्षा से जुड़ा अनुभव शेयर करते हुए कहा कि असंभव कुछ भी नहीं है। यदि ठान लिया जाए तो सब संभव है। जीवन में लक्ष्य बड़ा होना चाहिए और इसके बाद मेहनत भी उसी स्तर की होनी चाहिए। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। यदि आपने लक्ष्य के अनुसार मेहनत की है तो आपको सफलता भी जरूर मिलेगी। लर्निंग के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करना जरूरी है।

    वेद अपना पसंदीदा विषय गणित को मानते हैं। उन्हें केवल पढ़ने का शौक है और वे ज्यादातर समय पढ़ाई में ही बिताते हैं। हालांकि वे स्वस्थ रहने के लिए कम से कम आठ घंटे की नींद अवश्य लेते हैं। वेद का परिवार इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में रहता है। उनके लिए उनकी मां जया लाहोटी और उसके नाना आरसी सोमानी रियल मोटिवेशन हैं। जब भी वेद किसी परेशानी में होता है तो इनसे बात करता है और उनकी बात मानते हुए आगे बढ़ जाता है। इंदौर में रहने के दौरान वह हर समय अपने नाना के साथ रहता था तो कोटा में पढ़ाई के दौरान मां ने पूरा साथ दिया। परीक्षा के दौरान भी मां पूरी तरह साथ रही और मोटिवेट करती रहीं।

    वेद ने जेईई-एडवांस्ड में आल इंडिया रैंक-एक प्राप्त की है। वेद के नाना आरसी लाहोटी ने बताया कि वह पिछले सात वर्षों से एलन में कोचिंग कर रहा है। वेद हर बात का तार्किक जवाब लेने में विश्वास रखता है। बचपन में स्कूल में किसी सब्जेक्ट में नम्बर कम आ जाते थे तो अपने नाना को लेकर स्कूल चला जाता था और टीचर्स से पूछता था कि नंबर कम क्यों आए ? यह जुनून आज भी कायम है। उसने जेईई-एडवांस्ड को उसने अपना लक्ष्य बनाया था। कक्षा 10वीं में उसने 98.6 प्रतिशत तथा कक्षा 12 में 97.6 प्रतिशत प्राप्तांक प्राप्त किए। जेईई-मेन 2024 में में 300 में से 295 अंकों के साथ आल इंडिया रैंक 119 प्राप्त की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटी-20 वर्ल्ड कपः न्यूयॉर्क में भारत-पाकिस्तान महा मुकाबला आज
    Next Article बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की
    shivam kumar

      Related Posts

      वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी

      July 30, 2025

      गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार

      July 30, 2025

      वायनाड हादसे के पीड़ितों का कर्ज माफ करे केंद्रः प्रियंका गांधी

      July 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार की चुनावी पिच पर हाथ आजमायेंगे कई नौकरशाह
      • महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा, फाइनल में किया प्रवेश
      • हरदीप ने रचा इतिहास, अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती के 110 किग्रा वर्ग में बने विश्व चैंपियन
      • वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
      • गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version