Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»भाजपा पर भेदभाव का झामुमो ने लगाया आरोप, कैबिनेट में झारखंड को और हिस्सेदारी मिलनी चाहिए: सुप्रियो
    झारखंड

    भाजपा पर भेदभाव का झामुमो ने लगाया आरोप, कैबिनेट में झारखंड को और हिस्सेदारी मिलनी चाहिए: सुप्रियो

    shivam kumarBy shivam kumarJune 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड को कम से कम एक और कैबिनेट और राज्यमंत्री मिलना चाहिए था। सरना धर्म कोड, जातीय जनगणना, पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण लागू करने के लिए झारखंड के सांसदों को मोदी कैबिनेट में और अधिक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए थी, लेकिन नहीं मिली। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि एक कैबिनेट सिर्फ अन्नपूर्णा देवी को मिला। वह संताल की बेटी हैं। कोडरमा की बहू हैं। इसके लिए बहुत बधाई। कई सीनियर नेता झारखंड से चुनकर लोकसभा सांसद बने हैं। सबको बीजेपी ने दरकिनार कर दिया। क्योंकि सभी झारखंड से जुडे हुए लोग थे। मूलवासी थे। उनके पूर्वज मूलवासी थे। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति को मंत्री बनाया, जिसने बंद पड़े एचइसी पर 5 साल में एक सवाल भी संसद में नहीं उठाया।

    एक सांसद वाले सहयोगी को कैबिनेट मंत्री बना दिया
    सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हजारों श्रमिकों का खून पीने वाली जो नीतियां केंद्र सरकार की थीं, उसकी हिमाकत जो सांसद करते रहे, उनको राज्य मंत्री का प्रभार दे दिया। कहा कि एक-एक सदस्य वाले सहयोगी को कैबिनेट मंत्रालय दिया गया। लेकिन यहां जो सहयोगी है, उसको अंगूठा दिखाने का काम किया। अब ये लोग उनके पीछे-पीछे घूमते रहेंगे। अब झारखंड की जनता से वे कैसे बोल पायेंगे कि हमारा कमिटमेंट यहां के आदिवासियों और मूलवासियों से जुड़ा हुआ है। उनकी सहयोगी पार्टी का सासंद भी 2 बार का सासंद है। भूमिपुत्र है। स्थानीय है। मूलवासी है, लेकिन उनको दरकिनार किया गया।

    प्रदेश बीजेपी पर किया तंज
    कहा कि चुनाव से पहले जो कहते थे घुसपैठिया- घुसपैठिया। इसे इन्होंने खुद ही चरितार्थ करके दिखा दिया। कहा कि फिर भी अब इनका पहला काम होना चाहिए एचइसी का रिवाइवल। सरना धर्म कोड की गारंटी। पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी के जो 240 लोग जीतकर आये हैं, उसमें मात्र 115 सांसद मूल भाषी हैं। 125 सांसद ऐसे हैं जो अन्य दलों से बीजेपी में आये हैं। इसीलिए बीजेपी में उत्साह नहीं दिख रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन के वकील कपिल सिब्बल ने झारखंड हाई कोर्ट में रखा पक्ष
    Next Article सीबीआई ने एनएचएआई के डायरेक्टर समेत सात को किया गिरफ्तार, सभी 14 जून तक रिमांड पर
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केदारनाथ में पत्नी संग की पूजा-अर्चना

      May 30, 2025

      कर्ण सिंह की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या: सरयू राय

      May 30, 2025

      आम लदा पिकअप वैन पलटा, चालक और खलासी घायल

      May 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में पकने लगी जातीय जनगणना, पेसा और सरना की फसल
      • दो दिन की गिरावट के बाद उछला सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे भोपाल, देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version