Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रामगढ़ में ट्रैक्टर की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, तीन ट्रैक्टर बरामद
    Top Story

    रामगढ़ में ट्रैक्टर की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, तीन ट्रैक्टर बरामद

    shivam kumarBy shivam kumarJune 12, 2024Updated:June 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह यहां से ट्रैक्टरों की चोरी करता था और दूसरे जिले में फर्जी दस्तावेज के आधार पर बेच देता था। इस गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    रामगढ़ एसपी डॉ बिमल कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में राजा मल्हार उर्फ कैलाश मल्हार, नगदा मल्हार, शनिचरवा मल्होरिया और पिंटू मल्हार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वाहन चोर गिरोह के सभी सदस्य ऐश की जिंदगी जीने के लिए चोरी से कैश जुटा रहे थे। एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि रामगढ़ जिले में लगातार ट्रैक्टर की चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। वेस्ट बोकारो ओपी, कुजू ओपी, बरकाकाना ओपी, रामगढ़ थाना, मांडू थाना में कई कांड दर्ज किया जा चुका था।

    एसपी ने बताया कि सीडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एसआईटी ने गुप्त सूचना के आधार पर हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुर में गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि विगत 6 माह से उनका गिरोह राजा मल्हार उर्फ कैलाश मल्हार के साथ मिलकर निजी एवं पारिवारिक ऐशो-आराम को पूरा करने के लिए रामगढ़ एवं हजारीबाग जिले के ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टर की चोरी करने लगा था।

    कोडरमा जिले में बेचे जा रहे थे चोरी के ट्रैक्टर

    एसपी ने बताया कि चोरी किए गए सारे ट्रैक्टर कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कई गांवों में बेचे गए। अभियुक्तों की निशानदेही पर अशोक यादव के घर से एक ट्रैक्टर, रंजीत यादव के घर से एक ट्रैक्टर, विक्की सिंह के क्रेशर से एक ट्रैक्टर बरामद किया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी और चोरी किए गए ट्रैक्टरों की बारामदगी के लिए छापेमारी जारी है।

    राजा, पिंटू और शनिचरवा पर 5 महीने में दर्ज हुए 11 मामले

    इस अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का लंबा-चौड़ा अपराधिक इतिहास सिर्फ 5 महीने में ही तैयार हो गया। इस गिरोह के सरगना राजा मल्हार के अलावा पिंटू मल्हार और शनिचरवा मल्होरिया पर 11 मामले 5 महीने में ही दर्ज किए गए हैं। मांडू, रामगढ़, कुजू, वेस्ट बोकारो, बरकाकाना, गिद्दी, बड़कागांव थाना क्षेत्र में इस गिरोह ने 11 कांड को अंजाम दिया है।

    इसके अलावा नागदा मल्हार पर बड़कागांव और मांडू थाने में दो प्राथमिकी दो महीने में दर्ज की गई है। सारे मामले लूट से संबंधित हैं। अकेले रामगढ़ जिले में इस गिरोह ने 8 से अधिक ट्रैक्टर चुराए हैं। यदि हजारीबाग जिला को जोड़ लिया जाए तो लगभग डेढ़ दर्जन ट्रैक्टर चोरी किए गए हैं। राजा और पिंटू पर जागेश्वर बिहार में भी वर्ष 2023 में लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

    फर्जी दस्तावेज पर बेचे जाते थे ट्रैक्टर

    एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि यह गिरोह चोरी किए गए ट्रैक्टर का पार्ट्स नहीं बेचता था। पूरा का पूरा ट्रैक्टर ही ग्रामीण इलाकों में सस्ते दामों में बेचा जाता था। कम पैसे में ट्रैक्टर मिलने को लेकर ग्रामीण भी ज्यादा सवाल-जवाब नहीं करते थे। उन्हें क्रेशर, खेत और अन्य कामों के लिए सस्ते में ट्रैक्टर मिल जाता था।

    छापेमारी दल में यह पदाधिकारी थे शामिल

    छापेमारी दल में सीडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, मांडू सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश लिंडा, मांडू थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव, वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी सदानंद कुमार, कुजू ओपी प्रभारी दिगंबर पांडे, चंदवारा थाना प्रभारी अरविंद कुमार शामिल थे।

     

    • Beta

    Beta feature

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोडरमा के होटल में राजगीर के युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत
    Next Article रेल पटरी से युवक शव बरामद
    shivam kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version