Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पहाड़ी, गम्हेल रोड, गौसिया मुहल्ला में पेयजल की भारी किल्लत
    झारखंड

    पहाड़ी, गम्हेल रोड, गौसिया मुहल्ला में पेयजल की भारी किल्लत

    shivam kumarBy shivam kumarJune 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -बर्तन लेकर पानी के लिए सड़क पर उतरे स्थानीय निवासी

    पलामू। जिला मुख्यालय स्थित मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड 27 अंतर्गत आने वाले इलाके पहाड़ी मुहल्ला, गम्हेल रोड, गौसिया मुहल्ला में लोग पेयजल के लिए काफी परेशान हैं। यहां के लोग काफी दूर हॉस्पिटल चौक से पानी लाने पर मजबूर हैं। इस इलाके में जलापूर्ति का पानी नहीं पहुंच रहा है। नगर निगम की ओर से टैंकर से जो पानी दिया जा रहा है, वह भी बड़ी आबादी के कारण काफी कम पड़ रहा है।

    बुधवार को इस इलाके के परेशान लोग पानी के बर्तन लिए सड़क पर नजर आए। सारे लोग पेयजल की मांग कर रहे थे। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। महिलाओंने कहा कि पानी के लिए उन्हें तरसना पड़ रहा है। मोहल्ले से काफी दूर अस्पताल चौक से सारे लोग पानी लाकर किसी तरह अपनी प्यास बुझा रहे हैं। मोहल्ले में सप्लाई पानी नहीं आ पाता। कुंड मुहल्ला में शिव मंदिर के पास से जलापूर्ति का पानी उपरोक्त मुहल्लों के लिए बंद कर दिया गया है। यह स्थिति पिछले छह सात महीने से बनी हुई है।

    नगर आयुक्त मो. जावेद हुसैन को इस संबंध में लिखित जानकारी दी गयी थी, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी जलापूर्ति का पानी मुहल्लों में भेजने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। एक टैंकर से जो पानी आपूर्ति हो रहा है, वह भी काफी कम है। ऐसे में सभी घरों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। कोयल नदी के सूख जाने के कारण चुवाड़ी से भी पानी नहीं मिल पा रहा है। मुहल्ले के लोगों ने जलमीनार स्थापित करने की मांग की, ताकि स्थानीय स्तर पर पानी समस्या का स्थायी निदान हो सके।

    इलाके के लोगों ने पूर्व वार्ड पार्षद कमर यासमीन पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षद ने चुनाव जीतने पर पेयजल समस्या दूर करने को प्राथमिकता बताया था, लेकिन जब चुनाव जीती तो पैसों के लिए आवास योजना पर फोकस रहा, पेयजल समस्या का निदान नहीं किया।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकल्पना सोरेन से मिले झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर सहित अन्य नेता
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में 18 जून को किसानों से करेंगे संवाद
    shivam kumar

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने विभिन्न मुद्दों पर की हेमंत सरकार की आलोचना

      May 11, 2025

      झारखंड कैडर के 4 आईपीएस अधिकारियों को आईजी रैंक के पैनल में किया गया शामिल

      May 11, 2025

      रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      • बाबूलाल मरांडी ने विभिन्न मुद्दों पर की हेमंत सरकार की आलोचना
      • कांग्रेस ने फिर दोहराई सर्वदलीय बैठक और विशेष सत्र बुलाने की मांग
      • भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का नेपाल के प्रधानमंत्री ने किया स्वागत
      • इमरान खान की पार्टी पहुंची हाईकोर्ट, कहा-उन्हें रिहा किया जाए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version