Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»डोडा और रियासी में आतंकवादियों की तलाश और तेज हुई, जंगलों में तलाशी अभियान
    देश

    डोडा और रियासी में आतंकवादियों की तलाश और तेज हुई, जंगलों में तलाशी अभियान

    shivam kumarBy shivam kumarJune 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश में हाल के हमलों में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों खासकर डोडा और रियासी में गुरुवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। इस दौरान चल रहे अभियानों में जंगलों का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है।

    अधिकारियों ने बताया कि पिछले चार दिनों में आतंकवादियों ने रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार जगहों पर हमले किए, जिसमें नौ तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई और एक सीआरपीएफ जवान बलिदान हो गया, सात सुरक्षाकर्मी और कई अन्य घायल हो गए। कठुआ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

    अधिकारियों के अनुसार सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने सुबह डोडा जिले के गंदोह, चट्टागल्ला और आसपास के इलाकों में कोटा टॉप में तलाशी अभियान गुरुवार को फिर से शुरू किया, जहां मंगलवार और बुधवार को आतंकवादियों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में दो पुलिसकर्मियों सहित सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। अधिकारियों ने कहा कि अभी तक भागे हुए आतंकवादियों से कोई नया संपर्क नहीं हुआ है। पुलिस ने बुधवार को जिले में दो हमलों में शामिल चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

    इससे पहले पुलिस ने रविवार को रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हमले में शामिल एक आतंकवादी का स्केच जारी करते हुए 20 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी जिसमें नौ लोग मारे गए थे और 41 घायल हो गए थे। अधिकारियों ने कहा कि रियासी के साथ-साथ राजौरी जिले में भी तलाशी अभियान जारी है। राजौरी के नौशेरा और पुंछ से सटे इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संभावित आतंकी खतरे के बारे में खुफिया सूचनाओं के मद्देनजर कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों में भी सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है।

    कठुआ में मंगलवार रात से शुरू हुई और 15 घंटे से अधिक समय तक चली भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। इस अभियान में सीआरपीएफ का एक जवान भी बलिदान हो गया जबकि एक नागरिक घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को एक एडवाइजरी जारी की थी जिसमें जम्मू क्षेत्र के निवासियों से संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की आवाजाही के बारे में सतर्क रहने का आग्रह किया गया था। राजौरी और जम्मू जिलों के कुछ हिस्सों में आतंकी खतरे की संभावना का सुझाव देने वाली खुफिया सूचनाओं के बाद यह एडवाइजरी जारी की गई थी।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत रवाना
    Next Article रांची झील की परेशानी से सांसद को अवगत कराया
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version