Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना भारत का चेहरा बदलने में सहायक रही है : शिवराज सिंह चौहान
    देश

    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना भारत का चेहरा बदलने में सहायक रही है : शिवराज सिंह चौहान

    shivam kumarBy shivam kumarJune 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुरूवार (13 जून) काे ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं काे लेकर समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि यह योजना ग्रामीण भारत का चेहरा बदलने में सहायक रही है और विकसित भारत की प्राप्ति को सुविधाजनक बनाने के लिए इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है।

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा कि उनका प्रयास शत-प्रतिशत ग्रामीण बस्तियों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने की दिशा में केंद्रित होने चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों की भागीदारी को मजबूत करने के लिए और कदम उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत प्रयासों की सराहना की और महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए ब्रांडिंग और विपणन प्रयासों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    बैठक के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य उनके लिए एक सपने जैसा है और उन्होंने सभी से तीन साल की समय सीमा से पहले लक्ष्य हासिल करने के लिए काम करने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि वह लखपति दीदी पहल को गति देने के लिए जल्द ही राज्य के ग्रामीण विकास मंत्रियों की एक बैठक बुलाएंगे। जरूरत पड़ी तो राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे।

    बैठक के दौरान अधिकारियों ने आंकड़ा देते हुए बताा कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान बैंकों ने 56 लाख से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) को 2,06,636 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। पिछले दस वर्षों के दौरान सालाना क्रेडिट से जुड़े एसएचजी की संख्या में 5 गुना वृद्धि और वार्षिक ऋण वितरण में लगभग दस गुना वृद्धि हुई है। बैठक के दौरान ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, सचिव शैलेश कुमार सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशुक्रवार से हजारीबाग में स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप
    Next Article ओडिशा डाक भर्ती में कथित प्रमाण पत्र फर्जीवाड़े मामले की सीबीआई ने शुरू की जांच
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version