Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»विधानसभा चुनाव को लेकर आजसू ने तैयार किया रोड मैप, गिरिडीह लोकसभा में आज से आभार यात्रा: सुदेश महतो
    झारखंड

    विधानसभा चुनाव को लेकर आजसू ने तैयार किया रोड मैप, गिरिडीह लोकसभा में आज से आभार यात्रा: सुदेश महतो

    shivam kumarBy shivam kumarJune 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आजसू पार्टी राज्य में अगले कुछ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एक्टिव मोड में आ गयी है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत ममें केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने बताया कि यह चुनावी वर्ष है। लोकसभा चुनाव के बाद अब यहां विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में आनेवाले समय को देखते हुए पार्टी ने रोड मैप तैयार किया है। सबसे पहले तो गिरिडीह लोकसभा के परिणाम के लिए पार्टी की ओर से 18 से 20 जून तक अलग-अलग क्षेत्रों में आभार यात्रा निकाली जायेगी। 22 जून पार्टी के लिहाज से ऐतिहासिक दिन है। राज्य गठन के उद्देश्य, संघर्ष जिन्हें कलमबद्ध नहीं किया जा सका, उसे वीडियो के माध्यम से विधानसभावार युवाओं को दिखाया जायेगा।

    यह भी बताया जायेगा कि कैसे झारखंड नामधारी दलों ने राज्य के गठन के उद्देश्यों को दरकिनार किया और कैसे यहां के लोगों को ठगा गया। 26 जून से जुलाई के अंत तक पार्टी के विधानसभावार ग्राम प्रभारी, जिला प्रभारियों का शपथ ग्रहण होगा। 20 जून को सभी विधानसभा में हुल दिवस का आयोजन होगा। 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस, 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस और आदिवासी दिवस मनाया जायेगा। 16 अगस्त से 2 अक्टूबर तक सभी विधानसभा में पदयात्रा होगी। इसी दौरान हर विधानसभा में कम से कम 500 पौधे लगाये जायेंगे। इस तरह से पार्टी ने अभी से लेकर अक्टूबर तक का पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है। मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देव शरण भगत सहित अन्य भी उपस्थित थे।

    फिर से मजाक करने में लगी सरकार
    राज्य सरकार पर निशाना साधते सुदेश महतो ने कहा कि इस सरकार का यह विदाई वर्ष है। सरकार के कमिटमेंट, दावे खोखले साबित हो चुके हैं। जाते-जाते सरकार फिर से मजाक करने में लगी है। नियोजन नीति, विस्थापन को लेकर वह केवल राजनीति करती रही है। ओबीसी के लिए आरक्षण का प्रस्ताव लेकर आने की बात हुई। अब इससे संबंधित आयोग ने 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है। यह सब बिना किसी आंकड़े के हो रहा है। आनन-फानन में आइवाश और मीडिया इवेंट के लिए यह हो रहा। सत्ता पक्ष के नेता देशभर में कहते थे कि जातीय जनगणना करायेंगे, पर इस पर निर्णय लिया ही नहीं गया। आरक्षण, सरना धर्म कोड और अन्य विषयों पर हम सरकार के साथ खड़े रहे पर सरकार गुमराह ही करती रही, जिसकी जितनी आबादी, उतनी भागीदारी हो। इस सरकार में एक मंत्री के लिए एक भी एससी नहीं मिल रहा।

    विधानसभा चुनाव के अलग होंगे परिणाम
    सुदेश महतो ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लोगों का अलग मिजाज होता है। पंचायत, विधानसभा, लोकसभा सबों में देखने की दृष्टि अलग-अलग होती है। विपक्ष ने एनडीए की जीत पर संविधान बदलने, आरक्षण खत्म करने का झूठ फैलाया, जबकि इसके बड़े नेता ने झारखंड की इसी धरती पर कहा कि जब तक उनकी सांस है, कोई संविधान नहीं बदल सकता। सुदेश महतो ने आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए फोल्डिंग में रहते ही चुनाव लड़ने का भरोसा जताया।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनशीले पदार्थों के विरुद्ध आज से 25 जून तक चलेगा जागरूकता अभियान
    Next Article एक्ट्रेस अमला पॉल बनी मां, बच्चे को दिया जन्म
    shivam kumar

      Related Posts

      जल संकट पर सख्ती, सभी को समान जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी : सरयू राय

      May 28, 2025

      राज्य में 15 जिलों के पुलिस कप्तान तो बदले, लेकिन पुलिस प्रमुख की नियुक्ति कब होगी ? : बाबूलाल

      May 28, 2025

      आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी ने मांगी सात दिनों की रिमांड

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      • कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी
      • बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा
      • नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी
      • न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version