Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सीता सोरेन ने भाजपा नेताओं पर फोड़ा अपनी हार का ठीकरा, लुइस मरांडी, रणधीर सिंह और पूर्व सांसद सुनील सोरेन को निशाने पर लिया
    झारखंड

    सीता सोरेन ने भाजपा नेताओं पर फोड़ा अपनी हार का ठीकरा, लुइस मरांडी, रणधीर सिंह और पूर्व सांसद सुनील सोरेन को निशाने पर लिया

    shivam kumarBy shivam kumarJune 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा की टिकट पर दुमका से चुनाव लड़नेवाली सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन ने अपनी हार के लिए भाजपा के नेताओं को जिम्मेदार बताया है। झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन से 22527 वोटों से हार मिलने पर सीता सोरेन ने कहा है कि वह भाजपा के भितरघात से चुनाव हारी हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले हुए सर्वे के मुताबिक दुमका सीट से भाजपा भारी मतों से जीत रही थी। मेरी हार के बाद अब सबके मन में यही सवाल है कि आखिर गड़बड़ी कहां हुई। सीता ने कहा कि पंचायत और प्रखंड लेवल के कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की और बढ़िया काम किया, गड़बड़ी विधानसभा स्तर पर नियुक्त पदाधिकारियों के कारण हुई। चुनाव के लिए बाहर से आये प्रभारियों से भी चूक हुई। ये लोग विपक्षियों के द्वारा मैनेज हो गये और पार्टी के प्रति वफादारी नहीं निभा सके। उनका इशारा पूर्व मंत्री लुइस मरांडी, विधायक रणधीर सिंह और पूर्व सांसद सुनील सोरेन की तरफ है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर भी कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में नाकाम होने का आरोप लगाया है। लुइस, रणधीर
    और सुनील सोरेन पर भितरघात का आरोप
    सीता सोरेन ने कहा कि चुनाव के दौरान विधानसभाओं के प्रभारी उसके साथ खड़े जरूर थे, लेकिन जीत में जितनी मदद करनी चाहिए थी, वो नहीं किये। रणधीर सिंह के सारठ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को 1,07,383 वोट मिले थे, जबकि झामुमो को 1,06,241 वोट। वहीं लुइस मरांडी के दुमका से भाजपा को 89,211 वोट, जबकि झामुमो को 78,778 वोट मिले थे। सीता को सबसे कम वोट जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में मिला था। सीता सोरेन ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रदेश नेतृत्व दुमका के कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में नाकाम रहा है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश नेतृत्व ने सारी रिपोर्ट दिल्ली भेज दी है। आने वाले दिनों में भितरघात करने वाले नेताओं पर कड़ी कार्रवाई होगी।

    समीक्षा बैठक में भी अंतरकलह सामने आया
    उधर भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू और बालमुकुंद सहाय सीता सोरेन कीे हार की समीक्षा करने संथाल पहुंचे थे। दुमका में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान हंगामा भी हुआ। भाजपा की गुटबाजी और अंदरूनी कलह खुल कर सामने आ गयी। कार्यकर्ताओं ने वर्तमान जिलाध्यक्ष गौरवकांत और पूर्व जिलाध्यक्ष निवास मंडल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदित्य साहू ने भी माना कि समीक्षा के दौरान यह बात सामने आयी है कि दुमका में सीता सोरेन भाजपा की कुछ कमियों की वजह से चुनाव हारी हैं।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा के सामने नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की चुनौती
    Next Article रेल दुर्घटना के कारण ट्रेनों के रूट डायवर्ट
    shivam kumar

      Related Posts

      जल संकट पर सख्ती, सभी को समान जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी : सरयू राय

      May 28, 2025

      राज्य में 15 जिलों के पुलिस कप्तान तो बदले, लेकिन पुलिस प्रमुख की नियुक्ति कब होगी ? : बाबूलाल

      May 28, 2025

      आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी ने मांगी सात दिनों की रिमांड

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      • कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी
      • बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा
      • नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी
      • न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version