Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»वायनाड से चुनाव लडेंगी प्रियंका गांधी, रायबरेली से सांसद बने रहेंगे राहुल गांधी
    राजनीति

    वायनाड से चुनाव लडेंगी प्रियंका गांधी, रायबरेली से सांसद बने रहेंगे राहुल गांधी

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJune 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने की घोषणा की है. कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बातचीत के दौरान इसे लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चूंकि राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड दोनों लोस सीटों से चुनाव जीते हैं. ऐसे में उन्हें एक सीट छोड़नी होगी. वहीं राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ने का मन बनाया है. खरगे ने कहा कि वायनाड लोकसभा सीट से अब कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी.

    इस बार लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने रायबरेली से 3 लाख 90 हजार वोट और वायनाड से 3 लाख 64 हजार मतों से जीत दर्ज की है. रायबरेली में राहुल गांधी का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह और वायनाड में ए राजा की पत्नी एनी राजा से था. रायबरेली लोकसभा सीट गांधी परिवार की गढ़ मानी जाती है. रायबरेली से 2019 में सोनिया गांधी सांसद निर्वाचित हुई थी.

    प्रियंका गांधी ने वायनाड की जनता को राहुल गांधी की कमी महसूस नहीं होने देने का भरोसा दिया. प्रियंका ने कहा कि मैं वायनाड को राहुल की कमी महसूस नहीं होने दूंगी. मैं कड़ी मेहनत करूंगी. मैं एक अच्छी प्रतिनिधि बनूंगी. राहुल के वायनाड सीट छोड़ने और प्रियंका के उपचुनाव लड़ने का फैसला किए जाने के दौरान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी भी उपस्थित थी.

    दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से जीते हैं. नियमानुसार वह केवल एक सीट से सांसद रह सकते थे. राहुल गांधी ने रायबरेली से सांसद बने रहने का फैसला किया है. लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून 2024 को घोषित किए गए थे. नियम के अनुसार यदि कोई उम्मीदवार दो सीट से जीत दर्ज करता है तो 14 दिनों के भीतर किसी एक सीट को छोड़नी होती है. ऐसे में राहुल गांधी के पास 18 जून 2024 तक का समय था रायबरेली और वायनाड में किस एक सीट को छोड़ने के लिए. राहुल गांधी ने डेडलाइन से पहले ही 17 जून 2024 को वायनाड सीट छोड़ने का निर्णय कर लिया.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य सभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने राहुल, उद्धव, अखिलेश और शरद पवार से मिलने के लिए मांगा समय
    Next Article शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के दोषी को 12 साल की सजा
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      रांची में “प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत संजय सेठ ने बांटे जूट के थैले

      September 26, 2025

      राजद नेता हत्या की हत्‍या के चार दिनों बाद भी पुलिस कार्रवाई शून्य: त्रिपाठी

      September 26, 2025

      पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

      September 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्पष्ट और पारदर्शी कानून ही लोकतंत्र की आत्मा: ओम बिरला
      • महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए हरसंभव मदद के लिए सरकार कटिबद्ध : अजीत पवार
      • रांची में “प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत संजय सेठ ने बांटे जूट के थैले
      • दुर्गा पूजा पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! मंईयां सम्मान योजना की दो माह की राशि जारी
      • राजद नेता हत्या की हत्‍या के चार दिनों बाद भी पुलिस कार्रवाई शून्य: त्रिपाठी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version