Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पक्ष-विपक्ष कर रहा जनभावना से खिलवाड़: सरयू राय
    झारखंड

    पक्ष-विपक्ष कर रहा जनभावना से खिलवाड़: सरयू राय

    shivam kumarBy shivam kumarJune 19, 2024Updated:June 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भाजमो हर जिले का अलग घोषणापत्र तैयार करेगा
    -प्रदेश के लिए अलग होगा घोषणापत्र
    रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक सरयू राय ने कहा है कि राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। इसके बावजूद विपक्ष भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने में विफल रहा है। जाहिर है सरकार और विपक्ष, दोनों ही जनभावना के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। श्री राय बुधवार को डोरंडा में भारतीय जनतंत्र मोर्चा की कोर कमेटी में बोल रहे थे।

    श्री राय ने कहा कि सरकार ने खजाना चुनाव आने पर खोला। बड़ा सवाल है कि सरकार अब पैसा कहां से लायेगी। झारखंड का हर जिम्मेदार नागरिक जानता है कि इस सरकार पर भ्रष्टाचार के छींटे हैं। श्री राय ने कहा कि शराब घोटाला आज का घोटाला नहीं है। यह 2015 से ही चल रहा है। 2015 से ही खनन घोटाला भी चल रहा है। उस समय के लोगों को संवैधानिक पद दिया जा रहा है। श्री राय ने कहा कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारी 15 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी नगरपालिका- विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। फीडबैक के आधार पर प्रदेश स्तर का घोषणा पत्र तैयार होगा। जिलावार घोषणा पत्र भी तैयार किया जायेगा। केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि झारखंड की जनता भारतीय जनतंत्र मोर्चा को आशा भारी निगाहों से देख रही है। उपाध्यक्ष पीएन सिंह, महासचिव आशीष शीतल मुंडा, मुकेश पांडेय, संजीव आचार्य, सोमेन दत्ता, मनोज सिंह, अशोक ठाकुर, सुशील कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

     

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजातीय सर्वेक्षण को मंजूरी, बढ़ेगा विधायकों का भत्ता; झारखंड कैबिनेट में इन प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
    Next Article दूरदराज गांवों के मतदाताओं का आभार प्रकट करना फर्ज: सुदेश महतो
    shivam kumar

      Related Posts

      जल संकट पर सख्ती, सभी को समान जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी : सरयू राय

      May 28, 2025

      राज्य में 15 जिलों के पुलिस कप्तान तो बदले, लेकिन पुलिस प्रमुख की नियुक्ति कब होगी ? : बाबूलाल

      May 28, 2025

      आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए एसीबी ने मांगी सात दिनों की रिमांड

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      • कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी
      • बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा
      • नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी
      • न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version