Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»सोनाक्षी और जहीर की रिसेप्शन पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का तांता
    मनोरंजन

    सोनाक्षी और जहीर की रिसेप्शन पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का तांता

    shivam kumarBy shivam kumarJune 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अब पति-पत्नी हैं। उन्होंने रजिस्ट्रेशन के जरिए मुंबई में शादी कर ली। उनकी शादी में दोनों के परिवार और इंडस्ट्री के कुछ दोस्त शामिल हुए थे। सोनाक्षी और जहीर का रिसेप्शन मुंबई में हुआ। इस रिसेप्शन पार्टी में एक हजार से ज्यादा मेहमान शामिल हुए। रिसेप्शन पार्टी बैस्टियन रेस्टोरेंट में रखी गई थी। पार्टी में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का जमावड़ा नजर आया।

    अपने वेडिंग रिसेप्शन में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बेहद खूबसूरत लग रहे थे। रिसेप्शन में सोनाक्षी ने लाल साड़ी पहनी और नेकलेस और ईयररिंग्स से अपने लुक को पूरा किया। बालों में गजरा और सिंपल मेकअप में सोनाक्षी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जहीर ने सफेद शेरवानी पहनी हुई थी। उनकी शादी के रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। सोनाक्षी और जहीर की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं।

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर एक दूसरे का हाथ पकड़कर रिसेप्शन स्थल पर पहुंचे और पोज दिए। सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन में भाईजान सलमान खान, रवीना टंडन, काजोल, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर, आदित्य रॉय कपूर, ऋचा चड्ढा, अली फजल, शरमीन सहगल, अरबाज खान, संगीता बिजलानी, अदिति राव हैदरी, सदाबहार एक्ट्रेस रेखा, दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो, हुमा कुरैशी, रैपर हनी सिंह, तब्बू, अजय देवगन, अनिल कपूर, चंकी पांडे, संजय लीला बंसाली और मनोरंजन जगत की कई मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं।

    सोनाक्षी और जहीर पिछले 7 साल से रिलेशनशिप में थे। सोनाक्षी की तरह जहीर भी एक्टिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वह एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग भी करते हैं। सोनाक्षी और जहीर ने फिल्म डबल एक्सएल में साथ काम किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार ने जमाखोरी रोकने के लिए 31 मार्च, 2025 तक गेहूं की स्टॉक लिमिट तय की
    Next Article रांची में भारी मात्रा में डोडा बरामद, एक गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version