Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»टी-20 विश्व कप सुपर 8: वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 136 रनों का लक्ष्य
    स्पोर्ट्स

    टी-20 विश्व कप सुपर 8: वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 136 रनों का लक्ष्य

    shivam kumarBy shivam kumarJune 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एंटीगुआ। वेस्टइंडीज ने सोमवार (भारतीय समय) को यहां आईसीसी टी-20 विश्व कप के सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 136 रनों का लक्ष्य रखा है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 135 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए 52 रन बनाए, वहीं काइल मेयर्स ने 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

    दक्षिण अफ्रीका ने मैच में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही और केवल 5 रनों के स्कोर पर शाई होप (01) और निकोलस पूरन (01) पवेलियन लौट गए। इसके बाद काइल मेयर्स और रोस्टन चेज ने तीसरे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी कर वेस्टइंडीज को मैच में वापसी दिलाई। इसके बाद तबरेज शम्सी ने काइल मेयर्स (35) को आउट कर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया, फिर केशव महाराज ने रोवमन पॉवेल (01) को भी चलता किया और वेस्टइंडीज ने 89 रन पर चार विकेट खो दिये।

    तबरेज शम्सी ने यहां से शेरफेन रदरफोर्ड (00) और रोस्टन चेज (52) को पवेलियन भेज वेस्टइंडीज को गहरे संकट में डाल दिया। 18वें ओवर में आंद्रे रसेल 9 गेंदों पर 2 छक्कों की बदौलत 15 रन बनाकर रन आउट हो गए। 118 के कुल स्कोर पर रबाडा ने अकिल हुसैन (06) को आउट कर वेस्टइंडीज को आठवां झटका दिया।

    यहां से अल्जारी जोसेफ और गुडाकेश मोती ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और 20 ओवर में वेस्टइंडीज को स्कोर 8 विकेट पर 135 रन तक पहुंचा दिया। जोसेफ 11 और मोती 4 रन बनाकर नाबाद रहे।

    दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तबरेज शम्सी ने 3, मार्को यान्सन, एडन मार्करम, केशव महाराज और कागिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेरिस 2024: भारत ने तीरंदाजी में ओलंपिक टीम कोटा हासिल किया
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चिंता में कांग्रेस
    shivam kumar

      Related Posts

      न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत

      May 23, 2025

      हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 का चेन्नई में 18 जून से होगा आगाज, 27 तक होंगे मुकाबले

      May 23, 2025

      मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version