Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»करोड़ों के जीएसटी घोटाले में उद्योगपति ज्ञानचंद जायसवाल गिरफ्तार
    झारखंड

    करोड़ों के जीएसटी घोटाले में उद्योगपति ज्ञानचंद जायसवाल गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarJune 25, 2024Updated:June 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दो दशक पहले व्यवसाय की शुरूआत करने वाले उद्योगपति ने अकूत धन कमाया
    जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में जीएसटी इंटेलिजेंस ने अरबों रुपये के जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश किया है। इस मामले में शहर के जाने-माने उद्योगपति ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बबलू पर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिए 500 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है। सोमवार शाम को जीएसटी इंटेलिजेंस ने बबलू को साकची स्थित अपने कार्यालय में बुलाया। कई घंटों तक उनसे पूछताछ की गयी और इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। मंगलवार को बबलू को जेल भेज दिया गया।

    ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल जमशेदपुर के रसूखदार व्यवसायियों में गिने जाते हैं। लोहा और स्क्रैप के कारोबार में उनका जाल पूरे झारखंड और आसपास के राज्यों तक फैला हुआ है। लगभग दो दशक पहले अपने व्यवसाय की शुरूआत करने वाले बबलू ने देखते ही देखते अपने बिजनेस को बुलंदियों तक पहुंचाया। हालांकि, कहा जाता है कि तरक्की की इस राह पर उन्होंने कई गलत रास्ते भी अख्तियार किये।

    पिछले कुछ समय से बबलू के बढ़ते व्यापार और आयकर रिटर्न में गड़बड़ी को लेकर जीएसटी इंटेलिजेंस को शक हुआ था। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बबलू फर्जी कंपनियों के जरिए बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी कर रहे हैं। इसके बाद विभाग ने बबलू पर नजर रखना शुरू कर दिया था।

    जीएसटी इंटेलिजेंस की जांच में पता चला है कि बबलू जालसाजी के एक बड़े रैकेट से जुड़े थे। इस रैकेट में 100 से ज्यादा फर्जी कंपनियां शामिल हैं, जिनके जरिए तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन किया गया। अकेले जमशेदपुर में ही 150 करोड़ रुपये से ज्यादा के जीएसटी घोटाले का खुलासा हुआ है।

    बबलू की गिरफ़्तारी के बाद जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम इस पूरे मामले की तह तक जाने में जुट गयी है। टीम इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घोटाले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही, टीम यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि बबलू ने कितने समय से जीएसटी की चोरी की है और उन्होंने कितना काला धन कमाया है। बबलू की गिरफ़्तारी से जमशेदपुर के व्यापारिक हलकों में हड़कंप मच गया है। कई और बड़े व्यापारियों के भी इस मामले में फंसने की आशंका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को होगी रिलीज
    Next Article इडी ने विष्णु अग्रवाल को पुगरु स्थित 9.5 एकड़ जमीन खाली करने का नोटिस भेजा
    shivam kumar

      Related Posts

      धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?

      May 12, 2025

      रांची में दो युवकों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

      May 12, 2025

      होटल के कमरे से युवती की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भाजपा ने भारतीय सेना का जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version