रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में अंडर-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता रेसलर विकास कच्छप ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के उभरते हुए रेसलर विकास कच्छप को उनकी इस उपलब्धि के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री को रेसलर विकास कच्छप ने जोर्डन में आयोजित हुए अंडर 17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने से लेकर कांस्य पदक जीतने तक की यात्रा और अनुभव से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहें और देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन करते रहें। आप जैसे खिलाड़ियों पर राज्यवासियों को गर्व है। इस अवसर पर मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की और रेसलर विकास कच्छप की माता सुखमनी तिर्की सहित उनके अन्य परिजन उपस्थित थे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

