Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»LIVE INDvsAUS : भारत का तीसरा विकेट गिरा, विराट कोहली आउट, IND 158/3 (27.0 Ovs)
    क्रिकेट

    LIVE INDvsAUS : भारत का तीसरा विकेट गिरा, विराट कोहली आउट, IND 158/3 (27.0 Ovs)

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 28, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरू : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज सीरीज का चौथा वनडे खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है. कप्‍तान विराट कोहली कूल्टर नाइल की गेंद पर बोल्ड हो गये. आउट होने से पहले कोहली ने 21 गेंद पर 21 रन बनाये.

    रोहित शर्मा 55 गेंद पर 1 चाके और 5 छक्‍के की मदद से 65 रन बनाकर रन आउट हुए. ओपनर अजिंक्य रहाणे 53 रन बनाकर केन रिचर्डसन के शिकार हुए. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही और रोहित शर्मा और रहाणे ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली. दोनों के बीच पहले विकेट लिये शतकीय साझेदारी बनी.

    इससे पहले डेविड वार्नर के सौवें वनडे में शानदार शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चौथे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में पांच विकेट पर 334 रन बनाये. वार्नर ने 119 गेंद में 124 रन बनाये जो उनका 14वां वनडे अर्धशतक है. उन्होंने फार्म में चल रहे आरोन फिंच (94) के साथ पहले विकेट की साझेदारी में 231 रन जोडे.

    ऑस्ट्रेलियाई टीम एक समय 400 रन की ओर बढ़ती दिख रही थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी 15 ओवर में सिर्फ 103 रन दिये. उमेश यादव ने 10 ओवर में चार विकेट लिये लेकिन 71 रन दे डाले. केदार जाधव ने सात ओवर में 38 रन देकर एक विकेट लिया. अभी तक इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके वार्नर ने अपनी पारी में 12 चौके और चार छक्के लगाये. वहीं फिंच ने 96 गेंद की अपनी पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाये.

    वार्नर और फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिये पहले विकेट की रिकार्ड साझेदारी करते हुए 201 गेंद में 231 रन बनाये. इससे पहले रिकार्ड ज्यौफ मार्श और डेविड बून के नाम था जिन्होंने 1986 में भारत के खिलाफ 212 रन की साझेदारी की थी. इसके बाद लगातार विकेट गिरने से रनगति पर अंकुश लगा. पीटर हैंडस्कांब ने 30 गेंद में 43 और मार्कस स्टोइनिस ने नौ गेंद में 15 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 330 रन के पार पहुंचाया.

    वार्नर को केदार जाधव ने पवेलियन भेजा जो लांग आन पर अक्षर पटेल को कैच देकर लौटे. अगले दो विकेट यादव ने लिये जिन्होंने कप्तान स्टीव स्मिथ (तीन) और फिंच को पवेलियन भेजा. स्मिथ के रुप में यादव ने 100वां वनडे विकेट लिया. ऑस्ट्रेलिया ने 40वें ओवर तक तीन विकेटपर 248 रन बना लिये थे लेकिन इसके बाद रनगति पर अंकुश लग गया. ट्रेविस हेड 38 गेंद पर 29 रन बनाकर यादव की गेंद पर डीप स्क्वेयर लेग में अजिंक्य रहाणे को कैच देकर लौटे. हैंडस्कांब 30 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर यादव का शिकार हुए. मैथ्यू वेड (तीन) और स्टोइनिस नाबाद रहे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपटाखा फैक्ट्री विस्फोट : परिजनों को मिला मुआवजा
    Next Article तेजस्वी का नीतीश पर तंज, कहा- बिहार सरकार की है चूहों से सांठ-गांठ
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

    May 3, 2026

    आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे

    April 30, 2026

    भारतीय अंडर-17 महिला टीम एएफसी एशियाई कप के लिए सूझो पहुंची

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टेंडर घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम 2 साल बाद हुए रिहा, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
    • झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस व जेल हिरासत में मौत-रेप मामलों में न्यायिक जांच अनिवार्य की
    • मुख्यमंत्री ने 307 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले-केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं बल्कि सेवा का संकल्प है
    • आंधी पानी से भारी तबाही, पेड़ गिरने से दो की मौत
    • घर पर गिरा पेड़, महिला की मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version