Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»बापू जयंती:यहां हर घर में बापू देवतुल्य पूजे जाते हैं
    विशेष

    बापू जयंती:यहां हर घर में बापू देवतुल्य पूजे जाते हैं

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 2, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    महात्मा गांधी को देवतुल्य मानने वाले और तिरंगे को सच्चे दिल से पूजने वालों को देखना हो, तो झारखंड के जनजातीय जिलों के गांवों में आएं। रांची, लातेहार, पलामू, गुमला व लोहरदगा के सैकड़ों घरों में लोगों को गांधी जी को पूजते देखा जा सकता है। ये लोग के बापू के आदर्शों पर जीते हैं। खादी पहनते हैं, अहिंसा के समर्थक ही नहीं, आचार-व्यवहार में भी हर दिन यही जिंदगी जीते हैं। गांधी जी और तिरंगे को रोजाना पूजा के बाद ही इनकी दिनचर्या शुरू होती है। यहां के हर घर में गांधीगीरी जिंदा है। झारखंड का यह जनजातीय समुदाय टाना भगत कहलाता है।

    मन, वचन और कर्म से गांधी के असली अनुयायी हैं। उनके खान-पान और आचार-व्यवहार में यह झलकता है। महिला हों या पुरुष, सब खादी वस्त्र पहनते हैं। सादा जीवन जीते हैं। बाहरी खान-पान इनके लिए वर्जना है। मांस-मछली, मदिरा से ये कोसों दूर हैं। गांवों में रहनेवाले इस समुदाय के जीवन में स्वच्छता के क्या मायने हैं, इसे देखना और समझना हो तो टाना भगतों के घरों को देखकर समझा सकता है। शुभ्रवस्त्र पहनना और स्वच्छ विचार रखना, टाना भगतों की असली पहचान है।

    क्या कहते हैं टाना भगत समुदाय के लोग

    झिरगा टाना – बिना स्नान और पूजा के हमारी दिनचर्या शुरू नहीं होती है। हम बापू और तिरंगा की हर दिन पूजा करते हैं। गांधी जी हमारे पूर्वजों को जो संदेश देकर गए हैं, हम उन्हें आज भी मानते हैं।

    झालो टाना भगत – सुबह घर से लेकर आंगन तक साफ-सफाई और लिपाई-पोताई के बाद ही खाना पकता है। हमारे बाल-बच्चे भी इस परंपरा का निवर्हन कर रहे हैं। हम स्वच्छ हैं तभी स्वस्थ हैं।

    भुआल टाना भगत- आजादी के आंदोलन में टाना भगत समुदाय ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। गांधी जी की अगुवाई में साफ-सफाई पर भी बहुत ध्यान रखा जाता था। गांव-गांव जाने के क्रम में हम सफाई करते थे। रात में गांव में रुककर सामूहिक भोजन बनाते थे। फिर अगले गंतव्य के लिए रवाना हो जाते।

    देवकी टाना भगत- गांधी जी को हमलोग देवता मानते हैं। हमारे पूर्वज भी उनकी पूजा करते थे। गांधी बाबा जो हमारे पूर्वजों को समझाकर गए, आज भी सब उन्हें मान रहे हैं।

    टाना भगत आंदोलन ऐसे शुरू हुआ

    बिरसा मुंडा आंदोलन की समाप्ति के लगभग 13 साल बाद टाना भगत आंदोलन शुरू हुआ। जतरा उरांव के नेतृत्व में उस आंदोलन के लिए जो संगठन नये पंथ के रूप में विकसित हुआ, उसमें करीब 26 हजार सदस्य शामिल थे। वह भी वर्ष 1914 के दौर में। जतरा उरांव का जन्म गुमला जिला के बिशुनपुर प्रखंड के चिंगरी गांव में 1888 में हुआ था। जतरा उरांव ने 1914 में आदिवासी समाज में पशु-बलि, मांस भक्षण, जीव हत्या, शराब सेवन आदि दुर्गुणों को छोड़कर सात्विक जीवन यापन करने का अभियान छेड़ा।

    हजारों आदिवासी सामंतों, साहूकारों और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संगठित ‘अहिंसक सेना’ के सदस्य हो गए। जतरा भगत के नेतृत्व में ऐलान हुआ- मालगुजारी नहीं देंगे, बेगारी नहीं करेंगे और टैक्स नहीं देंगे। उसके साथ ही जतरा भगत का विद्रोह ‘टाना भगत आंदोलन’ के रूप में सुर्खियों में आ गया। अंग्रेज सरकार ने घबराकर जतरा उरांव को 1914 में गिरफ्तार कर लिया। डेढ़ साल की सजा दी गई। जेल से छूटने के बाद जतरा उरांव का देहांत हो गया लेकिन टाना भगत आंदोलन अपनी अहिंसक नीति के कारण निरंतर विकसित होते हुए महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन से जुड़ गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित शाह:गुजरात के सपने को पूरा करने के लिए राहुल को इटली नहीं पोरबंदर आना पड़ेगा
    Next Article 50 की मौत: लास वेगास के कसीनो में फायरिंग !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भाजपा के लिए बड़ी चुनौती होगी टीएमटी के नेटवर्क को तोड़ना, हलके में लेने की गलती ना करे भाजपा

    May 8, 2026

    बंगाल का ‘भगवा’ सूर्योदय: भय हार गया है और भरोसा जीत गया

    May 7, 2026

    भद्रलोक में दशकों बाद भगवा का उदय

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनाथॉन का आयोजन
    • रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
    • ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
    • भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version