Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सिताब दियारा में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त
    Jharkhand Top News

    उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सिताब दियारा में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 11, 2025Updated:October 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज बिहार के सारण जिले में स्थित भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी बाबू) के पैतृक गांव सिताब दियारा में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उपराष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सिताब दियारा क्षेत्र को उड़ान निषेध ड्रोन क्षेत्र (नो ड्रोन फ्लाई जोन) घोषित किया गया है। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए उठाया गया है।

    उपराष्ट्रपति सचिवालय के गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, राधाकृष्णन सिताब दियारा में लोकनायक के पैतृक आवास पर जाकर उन्हें नमन करेंगे। साथ ही जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे। वे सिताब दियारा में स्थित प्रभावती पुस्तकालय का भी दौरा करेंगे। यह पुस्तकालय लोकनायक की पत्नी प्रभावती देवी की स्मृति में स्थापित किया गया है।

    सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि उपराष्ट्रपति का लगभग 45 मिनट का कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पैतृक घर और उनके बचपन एवं प्रारंभिक जीवन की स्मृतियों से जुड़े स्थलों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे प्रभावती देवी की स्मृति में स्थापित पुस्तकालय भी जाएंगे।

    कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति पटना के लिए रवाना होंगे। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल, जिले के वरीय अधिकारी और कई गणमान्य व्यक्तियों के भी उपस्थित रहने की संभावना है। जिलाधिकारी अमन समीर, एसएसपी डॉ. कुमार आशीष और अन्य अधिकारी सिताब दियारा स्थित लाला टोला जाकर तैयारियों की अंतिम समीक्षा कर चुके हैं।

    सिताब दियारा देश का महत्वपूर्ण ऐतिहासिक गांव है। सिताब दियारा बिहार के सारण और उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की सीमा पर घाघरा और गंगा नदी के संगम के पास है। सिताब दियारा को संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण के जन्मस्थान के रूप में विशेष दर्जा प्राप्त है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक नाबालिग समेत दो अपराधी हथियार के साथ पकड़े गये
    Next Article ग्रामीणों ने शव के साथ थाने का किया घेराव
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक

      January 13, 2026

      2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर

      January 13, 2026

      निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क

      January 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      • निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क
      • हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
      • नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच आज कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version