Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»निफ्टी ने पहली बार 24,400 अंक के स्तर को किया पार
    बिजनेस

    निफ्टी ने पहली बार 24,400 अंक के स्तर को किया पार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ने आज लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड ऊंचाई से कारोबार की शुरुआत की। पहले एक घंटे के कारोबार में ही खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार मजबूती के नए शिखर पर पहुंचने में सफल रहा। निफ्टी ने ऊपर चढ़ते हुए पहली बार 24,400 अंक के स्तर को पार करने कामयाबी हासिल की। हालांकि बाजार में हुई मामूली मुनाफा वसूली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक फिलहाल सर्वोच्च स्तर से थोड़ा नीचे खिसक कर कारोबार करते नजर आ रहे हैं। साठ मिनट का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.41 प्रतिशत और निफ्टी 0.38 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी, इंफोसिस, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी के शेयर 1.92 प्रतिशत से लेकर 1.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, अडिणी एंटरप्राइजेज, सिप्ला और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 1.45 प्रतिशत से लेकर 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,263 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,462 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 801 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 22 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 8 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 334.99 अंक की मजबूती के साथ 80,321.79 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद बिकवाली का मामूली दबाव बनने की वजह से ये सूचकांक फिसल कर 80,113.81 अंक के स्तर पर आ गया। लेकिन इसके बाद एक बार फिर चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण ये सूचकांक मजबूती के नए शिखर 80,392.64 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 329.88 अंक की मजबूती के साथ 80,316.68 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी में भी आज 83.45 अंक की बढ़त के साथ मजबूती का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 24,369.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली के कारण ये सूचकांक करीब 50 अंक टूट कर 24,319.15 अंक के स्तर तक गिर गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने अपना जोर बना दिया, जिसकी वजह से थोड़ी देर में ही ये सूचकांक उछल कर पहली बार 24,400 अंक के स्तर को पार करते हुए मजबूती के नए शिखर 24,401 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद निफ्टी 91.15 अंक की तेजी के साथ 24,377.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 545.35 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,986.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 162.65 अंक यानी 0.67 प्रतिशत उछल कर 24,286.50 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख
    Next Article आज कुछ सस्ता हुआ सोना, चांदी का बढ़ा भाव
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में बदलाव नहीं

      June 23, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रिकवरी का रुख, गिरावट के बाद संभले सेंसेक्स और निफ्टी

      June 23, 2026

      ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

      June 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वेनेजुएला भूकंप: ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारत ने भेजी राहत सामग्री, वायुसेना के दो विमान हुए रवाना
      • रामगढ़ सड़क हादसा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
      • दिव्यांग अभ्यर्थी सदानंद कुमार की नियुक्ति की अनुशंसा 12 सप्ताह में करे जेपीएससी : हाई कोर्ट
      • तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
      • दहेज का बकाया 70 हजार नहीं मिलने पर नवविवाहित को पेट्रोल डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version