Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दूसरे राज्यों में छिप नहीं पायेंगे अपराधी, हवाई जहाज से जाकर दबोचेगी जांच टीम
    Top Story

    दूसरे राज्यों में छिप नहीं पायेंगे अपराधी, हवाई जहाज से जाकर दबोचेगी जांच टीम

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 7, 2024Updated:July 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -400 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर मिलेगी हवाई यात्रा की सुविधा
    -अविलंब गिरफ्तारी और सजा दिलाने से होगी समय की बचत
    रांची। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अपराध पर नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी, उन्हें सजा दिलाने और व्यापक न्यायहित में समय की बचत के लिए हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव में कहा गया था कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपराधों की जांच करने वाली पुलिस टीमों को वायुयान यात्रा की अनुमति दी जाये। इस पर राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इस सुविधा का उपभोग तभी किया जाये, जब यात्रा का गंतव्य स्थान सड़क मार्ग से 400 किलोमीटर से अधिक हो, बशर्ते हवाई यात्रा से पूर्व विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रधान संचिव या सचिव से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

    क्या था गृह विभाग का प्रस्ताव
    राज्य में विभिन्न अपराध की घटनाओं में दर्ज किये गये मामलों की संख्या के साथ-साथ साइबर क्राइम के मामले में भारी वृद्धि हुई है। देश के विभिन्न स्थानों से अपराधी सिमकार्ड यूजर्स, बैंक एकाउंट होल्डर और आइपी एड्रेस के बारे में पताकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। साइबर अपराधी डिजिटल डाटा को आसानी से हेरफेर कर सकते हैं या फिर मिटा सकते हैं। अपराधियों को दूरदराज और भीड़भाड़ वाली जगहों से ट्रांजिट रिमांड पर लाना असुरक्षित और जोखिम भरा है। लंबी यात्रा में अतिरिक्त पुलिस बल और अधिक खर्च की संभावना रहती है। देश के अन्य हिस्सों में अपराधियों को गिरफ्तार किये जाने पर स्थानीय मजिस्ट्रेट द्वारा अनिच्छा से अक्सर 24-48 घंटे से अधिक अवधि का ट्रांजिट रिमांड दिया जाता है, जिससे गिरफ्तार अभियुक्त को वापस लाना मुश्किल होता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधुर्वा में पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
    Next Article रेसलर जॉन सीना ने डब्लूडब्लूई से संन्यास की घोषणा की, अगले साल आखिरी बार रिंग में उतरेंगे
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version