Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नक्सलियों के 10 जुलाई के बंद के मद्देनजर पुलिस अलर्ट: डीजीपी
    Top Story

    नक्सलियों के 10 जुलाई के बंद के मद्देनजर पुलिस अलर्ट: डीजीपी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के कोल्हान में नक्सलियों के 10 जुलाई को बुलाये गए बंद के मद्देनजर झारखंड पुलिस अलर्ट पर है। बंद को लेकर झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि लगातार अपने प्रभाव क्षेत्र में हार की वजह से नक्सली बौखलाए हुए हैं। यही वजह है कि अब बंद का ऐलान कर रहे हैं। बंद को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। पुलिस कोल्हान में लगातार अपने आप को और मजबूत कर रही है।

    भाकपा माओवादियों के दक्षिणी जोनल कमेटी के प्रवक्ता अशोक ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बंद का ऐलान किया है। प्रेस रिलीज में यह कहा गया है कि झारखंड पुलिस और अर्धसैनिक बलों के द्वारा ऑपरेशन क्लीन चलाकर हमारे छह साथियों को बर्बर तरीके से मार डाला गया। पुलिस के इस नरसंहार के खिलाफ 10 जुलाई को कोल्हान बंद का ऐलान किया जाता है।

    बंद के दौरान प्रेस, चिकित्सा, एंबुलेंस, बच्चों और मरीजों के अलावा इमरजेंसी सेवाओं को नक्सलियों ने मुक्त रखा है।
    दूसरी ओर, पश्चिम सिहभूम (चाईबासा) जिले के चक्रधरपुर सोनुआ मुख्य मार्ग के रंगामाटी क्षेत्र में नक्सलियों ने माओवादी पोस्टर और बैनर लगाकर 10 जुलाई की बंद को सफल बनाने का आह्वान किया है।पोस्टर में लिखा है कि नक्सलियों ने कोल्हान सारंडा लिपुंगा के शहीद वीरांगनाओं को शत-शत लाल सलाम। मार का बदला मार है। खून का बदला खून। निवेदक में दक्षिण जोनल कमेटी भाकपा माओवादी लिखा है। इसी तरह पोस्टर में नक्सलियों ने नक्सल विरोधी अभियान का विरोध किया है।

    पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कोल्हान में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान लगातार पुलिस को सफलता भी मिल रही है। बंद के दौरान

    जवानों को अलर्ट किया गया है। नक्सली अपने बंद को सफल बनाने के लिए पुलिस पर हमला भी कर सकते हैं। ऐसे में हर अभियान को पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ चलाने को कहा गया है। कोल्हान से गुजरने वाले सभी सड़क मार्ग और ट्रेन मार्ग तथा सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच से पहले वाइल्ड लाइफ टूर पर गई टीम इंडिया
    Next Article झारखंड में फीकी क्यों पड़ गयी राजद की चमक
    shivam kumar

      Related Posts

      आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: हटिया स्टेशन पर 30 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

      September 18, 2025

      घरेलू विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

      September 18, 2025

      झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, पलामू में सबसे अधिक हुई बारिश

      September 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्टॉक मार्केट में एयरफ्लोआ रेल की जबरदस्त एंट्री, मजबूत लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • अररिया में तेजाब हमला: 10 युवक झुलसे, 3 की हालत नाजुक
      • आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: हटिया स्टेशन पर 30 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
      • घरेलू विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version