Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»41 लाख 44 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी 200 यूनिट फ्री बिजली, अगस्त से मिलेगा लाभ
    Top Story

    41 लाख 44 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी 200 यूनिट फ्री बिजली, अगस्त से मिलेगा लाभ

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 10, 2024Updated:July 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में दो सौ यूनिट फ्री बिजली के संबंध में कैबिनेट से फैसला पारित है। ऐसे में अब राज्य के घरेलू शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जायेगी। कैबिनेट के प्रस्ताव के तहत योजना एक जुलाई से लागू की गयी है। जबकि इस संबध में तीन जुलाई को ऊर्जा विभाग की ओर से संकल्प जारी कर दिया गया है। झारखंड बिजली वितरण निगम की मानें तो अगस्त महीने से मिलने वाले बिजली बिल पर 200 यूनिट फ्री बिजली का लाभ मिलेगा। कैबिनेट से पारित प्रस्ताव के अनुसार, राज्य में कुल घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 45,77,616 है। इनमें 41,44,634 उपभोक्ता ऐसे हैं, जो 200 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करते हैं। इस पर हर माह सरकार को करीब 344.36 करोड़ रुपये खर्च करना होगा। सरकार उक्त राशि सब्सिडी के रूप में झारखंड बिजली वितरण निगम को उपलब्ध करायेगी।

    वहीं, रांची जिले में पांच लाख 36 हजार 564 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनमें 4.33 लाख उपभोक्ता हर माह लगभग 200 यूनिट तक बिजली का इस्तेमाल करते हैं। इन्हें फ्री बिजली का लाभ मिलेगा। वहीं, बोकारो जिले में 1.91 लाख, देवघर में 1.89 लाख, धनबाद में 2.31 लाख, गिरिडीह में 3.01 लाख, दुमका में 1.91 लाख, हजारीबाग में 2.18 लाख व पूर्वी सिंहभूम में 54.72 हजार उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा।

    मुफ्त बिजली योजना के तहत 200 यूनिट तक इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को एनर्जी चार्ज, फिक्स्ड चार्ज, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी आदि नहीं लगेंगे। जिन घरों में बिजली की खपत 200 यूनिट तक होगी। उनका बिल पूरी तरह माफ कर दिया जायेगा।

    कैसे मिलेगा लाभ
    इस योजना का लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जो प्रति महीने 200 यूनिट बिजली उपभोग करेंगे। इससे अधिक बिजली उपभोग करने पर 6.65 प्रति यूनिट बिजली ली जायेगी। राज्य में इस समय कुल 58 लाख बिजली के उपभोक्ता हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को झारखंड का निवासी होना चाहिए, जो उपभोक्ता प्रति माह 200 यूनिट या उसे कम बिजली की खपत करते है, केवल वही योजना का लाभ उठा सकते हैं, शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ता योजना के लिए पात्र हैं। योजना का लाभ लेने के लिए अलग से किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिन लाभार्थियों के द्वारा प्रति माह बिजली की खपत 200 यूनिट या उसे कम होती है, उनका बिजली का बिल शून्य आयेगा। पर यदि 200 यूनिट से अधिक खपत होती है तो उन्हें बिजली बिल का भुगतान करना होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधरने पर बैठे मनरेगा कर्मी, स्थाईकरण की मांग
    Next Article चतरा में कंप्यूटर ऑपरेटरों की अवैध वसूली का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, डीसी को जांच के निर्देश
    shivam kumar

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version