Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बंगाल में 2026 तक पूरी तरह से संगठनात्मक पुनर्गठन करेगी माकपा
    राज्य

    बंगाल में 2026 तक पूरी तरह से संगठनात्मक पुनर्गठन करेगी माकपा

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 15, 2024Updated:July 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तीन दशक तक राज करने वाले वाम दल अब चुनावी राजनीति में अपनी जमानत भी नहीं बचा पा रहे हैं। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में वामपंथी पार्टियों ने कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ने के बावजूद कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। हालांकि, माकपा-कांग्रेस गठबंधन ने भाजपा को जरूर नुकसान पहुंचाया। अब राज्य में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाम दलों ने पूरी तरह से संगठनात्मक पुनर्गठन की कवायद शुरू कर दी है। पश्चिम बंगाल में अपनी लगातार घटती राजनीतिक प्रासंगिकता और वोट बैंक के चलते, सीपीआई(एम) अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव पर विचार कर रही है, जिसका मुख्य ध्यान जमीनी स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने पर होगा।

    क्या है संगठनात्मक रणनीति?
    पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि राज्य भर में गठित विभिन्न कमेटियों की मौजूदा प्रणाली को समाप्त करने और स्थानीय और क्षेत्रीय समितियों की पुरानी प्रणाली में वापस जाने के प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो चुकी है। सीपीआई(एम) के एक राज्य समिति सदस्य ने कहा कि वर्तमान में शाखा समिति पार्टी की संगठनात्मक श्रृंखला में सबसे निचला स्तर है, और क्षेत्र समितियां शाखा समिति और जिला समिति के बीच की मध्यवर्ती स्तर पर काम करती हैं।

    उन्होंने बताया कि वर्तमान क्षेत्र समिति प्रणाली को 2017 में स्थानीय और क्षेत्रीय समितियों को मिलाकर पेश किया गया था। उस समय यह तर्क दिया गया था कि कई संगठनात्मक पहलू होने की वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं में लालफीताशाही की भावना पैदा हो रही थी और यह सुचारू कामकाज में बाधा डाल रही थी।

    उन्होंने कहा, “हालांकि, अब यह महसूस किया जा रहा है कि नई प्रणाली जमीनी स्तर पर जनसंपर्क कार्यक्रमों को सुनिश्चित करने में प्रभावी नहीं है, जहां पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय स्तर पर लोगों की दिन-प्रतिदिन की समस्याओं में शामिल होते हैं। इसलिए, पुरानी प्रणाली में वापस जाने पर चर्चा शुरू हो गई है।”

    अगस्त में होगा फैसला
    यह माना जा रहा है कि इस संगठनात्मक पुनर्गठन पर अंतिम निर्णय अगस्त के तीसरे सप्ताह में नदिया जिले के कल्याणी में पार्टी की विस्तारित राज्य समिति की बैठक में लिया जा सकता है, जब जिला समितियों की राय और बहुमत के आधार पर विचार किया जाएगा। राज्य समिति सदस्य ने कहा कि 2011 से हम लगातार संगठनात्मक कमजोरियों का मूल्यांकन कर रहे थे और आत्मनिरीक्षण के बाद महसूस हुआ कि समस्या जमीनी स्तर के जनसंपर्क में थी, जो कभी हमारे पार्टी का आधार हुआ करता था। इसलिए, जो आवश्यक है वह उस आधार का पुनर्गठन करना है। इस पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य पार्टी के आधार को मजबूत करना और जमीनी स्तर पर लोगों के साथ जुड़ाव बढ़ाना है, जो पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीमा जागरण मंच ने किया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
    Next Article एमएलए महिला कॉलेज लोहरदगा में नया सत्र शुरू
    shivam kumar

      Related Posts

      जेपी आंदोलन के हर सेनानी और लोकतंत्र के रक्षक को मिलेगा उचित सम्मान : मुख्यमंत्री

      June 25, 2026

      किशनगंज के पेटभरी चौक के पास पलटी पार्सल वैन, जांच में मिला शराब का जखीरा

      June 23, 2026

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के लिए समर्पित था : कोचे मुंडा

      June 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वेनेजुएला भूकंप: ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भारत ने भेजी राहत सामग्री, वायुसेना के दो विमान हुए रवाना
      • रामगढ़ सड़क हादसा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
      • दिव्यांग अभ्यर्थी सदानंद कुमार की नियुक्ति की अनुशंसा 12 सप्ताह में करे जेपीएससी : हाई कोर्ट
      • तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
      • दहेज का बकाया 70 हजार नहीं मिलने पर नवविवाहित को पेट्रोल डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version