Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»हर हर महादेव के नारे से गुंजायमान हुआ शिवालय
    राज्य

    हर हर महादेव के नारे से गुंजायमान हुआ शिवालय

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भागलपुर। जिले के विभिन्न शिवालयों में बाबा भोलेनाथ की पूजा के लिए सावन की पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव से सभी शिवालय गूंज उठा। बाबा बूढ़ानाथ, मनसकामना नाथ, भूतनाथ शिवशक्ति समेत शहर के दर्जनों शिवालयों में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह चार बजे से ही मंदिरों में बाबा भोले के जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। पूरा शहर शिवमय हो गया था। सुबह से लेकर पूरे दिन बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

    बूढ़नाथ मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा था। सुबह चार बजे से ही महिला पुरुष व बच्चों की लंबी कतार बाबा के जलाभिषेक को लगनी शुरू हो गई थी। बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए शाम पांच बजे तक भक्तों की कतार लगी रही। 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने बाबा बूढ़ानाथ को जल फूल बेलपत्र व धतूरा अर्पित किया। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम थे। शिव शक्ति मंदिर के पट भी सुबह चार बजे भक्तों के लिए खोल दिया गया था। सुबह से ही बाबा के जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। शहर के हजारों भक्तों ने यहां हजारों लीटर दूध से बाबा के रूद्राभिषेक किया।

    नाथनगर के बाबा मनसकामना नाथ, बमभोकरा नाथ महादेव मंदिर, गुरूद्धेश्वर नाथ व कामश्वर नाथ आदि शिवालय में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। पूरे दिन शहर में शिव आराधना की बयार चलती रही। उधर सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम में शिव भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहनी गंगा में डुबकी लगाने के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमडू गई। शिव भक्तों ने उत्तरवाहनी गंगा में डुबकी लगाकर गंगा जल लेकर बाबा भोलेनाथ को जलार्पण किया और लाखों कांवरिया ने भी अजगैबीनाथ धाम पहुंचकर उत्तरवाहनी गंगा डुबकी लगाकर गंगा जल लेकर गंगा पूजन करते हुए बाबा भोलेनाथ को जलार्पण करने के लिए पैदल और वाहन से बैधनाथ धाम के लिए बोल बम, हर हर महादेव के नारों के साथ रवाना हो गए।

    इस दौरान भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। पूरा अजगैबीनाथ धाम हर हर महादेव, बोल बम के नारों से गुंजायमान हो उठा। देश के अलग अलग राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु अजगैबी नगरी पहुँचे हैं। यहाँ से जल लेकर शिवभक्त 105 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर बैद्यनाथ धाम जा रहे हैं। आज अनुमानतः 80 हजार कांवरिया जल लेकर बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखूंटी के बाबा आम्रेश्वर धाम 25 हजार शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक
    Next Article राष्ट्रपति से मुलाकात कर राजन अग्रवाल ने कोशी सीमांचल की समस्याओं के साथ बाढ़ और बेकारी पर की चर्चा
    shivam kumar

      Related Posts

      गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम

      July 27, 2025

      छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

      July 27, 2025

      हरिद्वार के मनसा देवी मार्ग पर भगदड़ में 6 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल, राहत और बचाव कार्य जारी

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
      • फुटबॉल क्लब आर्सेनल ने स्ट्राइकर विक्टर ग्योकरेस के साथ करार किया
      • मैनचेस्टर टेस्ट: गिल-राहुल बने टीम इंडिया के संकटमोचक, पारी की हार से बचाने की उम्मीद
      • गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version