Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज लगातार दूसरे दिन कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट का शिकार हो गए। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज लगातार दबाव बना हुआ है।

    अल्फाबेट और टेस्ला जैसी दिग्गज कंपनियों के कमजोर नतीजे की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान हड़कंप मच गया। वॉल स्ट्रीट में घबराहट का ये हाल था कि पूरे सत्र के कारोबार के दौरान अमेरिकी बाजार में निवेशकों को 1.12 ट्रिलियन डॉलर के नुकसान का सामना करना पड़ा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 128.61 अंक यानी 2.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,427.13 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 654.94 अंक यानी 3.64 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 17,342.41 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,945.48 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,153.69 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.13 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 7,513.73 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 170.24 अंक यानी 0.93 प्रतिशत टूट कर 18,387.46 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज लगातार दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि ताइवान में छुट्टी होने के कारण ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज कोई कारोबार नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 156 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,258 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.77 प्रतिशत टूट कर 3,434.07 अंक के स्तर तक लुढ़क गया है।

    निक्केई इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 1,078.95 अंक यानी 2.76 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,075.90 अंक के स्तर तक गिर गया है। कोस्पी इंडेक्स भी फिलहाल 1.57 प्रतिशत टूट कर 2,715.33 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 246.08 यानी 1.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,064.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.49 प्रतिशत लुढ़क कर 1,291.66 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,228.94 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.43 प्रतिशत टूट कर 2,889.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरक्तदान करने से प्रकृति की तरह शरीर भी रहता है संतुलित: अर्जुन मुंडा
    Next Article शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन कमजोरी के साथ की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी के संकेत
    shivam kumar

      Related Posts

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      May 23, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

      May 23, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version