Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हिम्मत है, तो बन्ना निरीक्षण प्रतिवेदन करें सार्वजनिक: सरयू राय
    Jharkhand Top News

    हिम्मत है, तो बन्ना निरीक्षण प्रतिवेदन करें सार्वजनिक: सरयू राय

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। निर्दलीय विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता को चुनौती देते हुए कहा है कि हिम्मत है, तो अब तक किये गये गोदामों का निरीक्षण प्रतिवेदन और उस पर विभागीय सचिव की टिप्पणी को सार्वजनिक करें। सरयू राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बन्ना गुप्ता के बारे में कहा है कि उनके सामने तथ्य की बात रखना भैंस के आगे बीन बजाने जैसा है।
    राय ने कहा कि गुरुवार को खाद्यान्न को जमीन में गाड़ने के संबंध में मंत्री ने जो बयान जारी किया है और उसके साथ मेरा नाम जोड़ा है, वह उनकी तिकड़मबाजीयुक्त बदमाशी का द्योतक है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ही इसका इलाज कर सकते हैं, क्योंकि इससे उनकी सरकार के चेहरे पर कालिख पुत रही है। यदि उनकी सरकार का एक मंत्री बेसिर-पैर की बात करता है, बयान जारी करने में अपनी अज्ञानता प्रदर्शित करता है, तो कैबिनेट की सामूहिक जिÞम्मेदारी के नाते इसमें उनका भी उत्तरदायित्व बनता है। वैसे तो मंत्री के रूप में शपथ लेते हुए बन्ना गुप्ता ने उल्टा शपथ पढ़ा था। पहला पन्ना बाद में और बाद का पन्ना पहले पढ़ा था। शपथ ग्रहण के समय का वीडियो इसका प्रमाण है, पर इसका मतलब यह नहीं कि वह काम भी उटपटांग करेंगे, जो कि वह कर रहे हैं।
    सरयू राय, जो खाद्य आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं, ने कहा कि कोई मंत्री जब निरीक्षण करता है, तो एक निरीक्षण प्रतिवेदन तैयार कर संचिका में रखता है। संचिका विभागीय सचिव के पास टिप्पणी के लिए जाती है। विभागीय सचिव संचिका में रक्षित प्रतिवेदन पर विचारोपरांत नियम का हवाला देते हुए विधिसम्मत टिप्पणी के साथ संचिका आदेश के लिए मंत्री के पास भेजता है। मंत्री इस पर विचार कर सचिव की टिप्पणी से अंशत: या पूर्णत: सहमत या असहमत होते हुए आवश्यक आदेश जारी करता है। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कडरू गोदाम का निरीक्षण करते समय जो पाया, उसका क्या लिखित प्रतिवेदन संचिका में दिया है और विभागीय सचिव ने इसकी मीमांसा करते हुए जो टिप्पणी नियमानुसार आदेश के लिए मंत्री के रूप मे उनके पास भेजी है, उस पर उन्होंने क्या किया है, यह बन्ना गुप्ता को सार्वजनिक करना चाहिए। न कि अपने मन की भड़ास निकालने वाला बदमाशीपूर्ण वक्तव्य मीडिया के सामने परोस कर अपने अज्ञान और तिकड़म का प्रदर्शन करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधायक जेपी और लोबिन की सदस्यता रद्द, स्पीकर कोर्ट ने सुनाया फैसला
    Next Article विधानसभा के मानसून सत्र आज से, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगेहबानी, चार लेयर की सुरक्षा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान

      May 30, 2026

      क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी

      May 30, 2026

      जालसाजी से जुड़े मामले में  उमेश साहू और विनय शर्मा साक्ष्य के अभाव में रिहा

      May 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      • क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी
      • जालसाजी से जुड़े मामले में  उमेश साहू और विनय शर्मा साक्ष्य के अभाव में रिहा
      • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
      • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version