Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली: ओल्ड राजेंद्र नगर में आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भरा पानी, दो की मौत
    देश

    दिल्ली: ओल्ड राजेंद्र नगर में आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भरा पानी, दो की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 28, 2024Updated:July 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से शनिवार को दो छात्राओं की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बेसमेंट में और भी छात्र फंसे हुए हैं। फिलहाल मौके पर दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में लगी है। मोटर के जरिए बेसमेंट से पानी निकाला जा रहा है। वहीं, दिल्ली सरकार की राजस्व मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को इस मामले की जांच करने तथा 24 घंटे में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

    बताया जा रहा है कि ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सेंटर के कोचिंग सेंटर में शनिवार रात अचानक पानी भर गया। इससे वहां अफरा-तफरा मच गई। कुछ छात्र कोचिंग सेंटर से बाहर निकलने में कामयाब हो गए, जबकि बेसमेंट में अंधेरा होने के कारण कई बच्चे अंदर फंसे रह गए। मामले की सूचना मिलते ही दमकल और एनडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और देर रात दो शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। मरने वालों में दो युवती हैं, जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

    पुलिस का कहना है कि शनिवार शाम अचानक हुई तेज बारिश का पानी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट स्थित लाइब्रेरी में भर गया। पानी भरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद छात्रों ने किसी तरह जीने के रास्ते ऊपर भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच चार से पांच छात्र-छात्राएं वहां फंस गए। देखते ही देखते पूरे बेसमेंट में पानी भर गया। हालात बिगड़ते देखकर तुरंत मामले की सूचना पुलिस के अलावा दमकल विभाग को दी गई। खबर मिलते ही दमकल सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। बेसमेंट में अंधेरा होने की वजह से बचाव कार्य में खासी दिक्कत हो रही थी। हालात बिगड़ते देखकर एनडीआरएफ की टीम को बुला लिया गया। दमकल विभाग ने पंप के सहारे बेसमेंट से पानी निकालने के अलावा एनडीआरएफ के गोताखारों ने बेसमेंट में घुसकर छात्रों की तलाश शुरू कर दी। कुछ छात्रों का कहना था कि नीचे दो या तीन ही छात्राएं फंसी थीं जबकि कुछ इनकी संख्या चार से पांच बता रहे हैं।

    जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मध्य दिल्ली के पुराना राजेंद्र नगर इलाके में बड़ा बाजार मार्ग पर 11-बी में राव आईएएस स्टडी सेंटर है। यहां पर यूपीएससी के छात्रों की कोचिंग होती है। कोचिंग सेंटर ने छात्रों के पढ़ने के लिए बेसमेंट में लाइब्रेरी की व्यवस्था की हुई है। शनिवार शाम करीब 35 छात्र-छात्राएं यहां मौजूद थे।

    अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग का कहना है कि उन्हें शाम में करीब 7.15 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की कुल 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। हमने पंप से पानी निकाला और दो लड़कियों के शव बरामद किए। हालांकि वहां तीन बच्चों के फंसे होने की आशंकी थी। इनमें दो को बरामद कर लिया गया है। जैसे ही पानी खत्म होगा हम तीसरे को भी खोज लेंगे। उन्होंने बताया कि बेसमेंट में 30 छात्र थे, जिनमें तीन फंस गए थे और बाकि सुरक्षित निकल गए थे।

    बतादें कि बीते दिन शुक्रवार को पटेल नगर इलाके में बारिश के चलते फैले करंट से एक छात्र की मौत हो गई थी। राजधानी दिल्ली में पढ़ने आये बच्चों की इस तरह मौत बेहद दर्दनाक और मन को झकझोर देने वाली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदिवासी महिला नेताओं ने गैर आदिवासी से विवाह किया है: हेमलाल मुर्मू
    Next Article राजेन्द्र नगर कोचिंग हादसा : कोचिंग सेंटर और बिल्डिंग मैनेजमेंट पर मामला दर्ज
    shivam kumar

      Related Posts

      शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, बीएसएफ को मिलेगी जमीन

      May 11, 2026

      योगी मंत्रिमण्डल का विस्तार, छह नये चेहरे शामिल, भूपेन्द्र चौधरी व मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री

      May 10, 2026

      विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा तेलंगाना का विकास : प्रधानमंत्री

      May 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, बीएसएफ को मिलेगी जमीन
      • संसदीय समिति की बैठक में नहीं आए प्रधानमंत्री बालेन्द्र, नेपाली कांग्रेस ने किया बैठक का बहिष्कार
      • काठमांडू हवाई अड्डे पर टर्किश विमान में लैंडिंग के दौरान आग लगी, सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित
      • होर्मुज में फिलहाल शांति की उम्मीद नहीं, युद्ध टालने के प्रयासों को झटका
      • सत्य घटनाओं से प्रेरित ‘द नर्मदा स्टोरी’ 12 जून को होगी रिलीज़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version