Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बंगाल में 16 अगस्त को मनेगा खेला होबे दिवस
    राज्य

    बंगाल में 16 अगस्त को मनेगा खेला होबे दिवस

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 3, 2024Updated:August 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। इस महीने की 16 तारीख को राज्य में ‘खेला होबे दिवस’ मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार हर अनुमोदित क्लब को 15 हजार रुपये का अनुदान देगी। राज्य की 119 नगर पालिकाएं, छह नगर निगम, 345 ब्लॉक और कोलकाता नगर निगम के 144 वार्ड, जिला मुख्यालय, जीटीए, अनुमोदित क्लब, आईएफए और अन्य क्लबों को इस दिन को मनाने के लिए कहा गया है। ‘खेला होबे दिवस’ के आयोजन का उद्देश्य राज्य में खेलकूद को बढ़ावा देना है।

    इस आयोजन के लिए सचिवालय ने जिलाधीशों को पत्र भेजकर छात्र-युवा और आम जनता को खेलकूद के इस कार्यक्रम में शामिल करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रत्येक जिले में एक अतिरिक्त जिलाधीश, जिला युवा अधिकारी और संबंधित अधिकारियों की एक समिति बनाकर योजना तैयार करने को कहा गया है। सभी क्लब उस दिन फुटबॉल सहित विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन कर सकेंगे।

    हर स्थान पर ‘खेला होबे दिवस’ के समारोह में विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, पंचायत समिति के अध्यक्ष, एसडीओ, बीडीओ, थाना प्रभारी, स्थानीय खेल आयोजक और क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को आमंत्रित करने के लिए कहा गया है। खेल विभाग ने इसके लिए एक गाइडलाइन तैयार की है। यह भी बताया गया है कि इंडियन फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा अनुमोदित क्लब भी उस दिन ‘खेला होबे दिवस’ मनाएंगे।

    उल्लेखनीय है कि बंगाल में ‘खेला होबे’ राज्य की सत्तारूढ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के राजनीतिक स्लोगन के रूप में अधिक प्रचलित जाता है। गत विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस ने यह नारा बुलंद किया था जो काफी लोकप्रिय रहा। तब से लेकर लगातार पार्टी इस नारे को अपने प्रत्येक कार्यक्रम में बुलंद करती रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तृणमूल अपने राजनीतिक स्लोगन को सरकारी कार्यक्रम से जोड़कर इसका राजनीतिक लाभ लेने चाहती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा विधायकों के आंदोलन में हिमंता बिस्वा सरमा की छाप- साढ़े चार साल में पहली बार भाजपा के विधायक इतने तेवर में
    Next Article डीजीपी अनुराग गुप्ता पहुंचे रिम्स, अधिकारियों से ली घटना की जानकारी
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      शरद पवार ने कहा- मैंने पीएमएलए संशोधनों का विरोध किया था

      May 18, 2025

      हैदराबाद को दहलाने की कोशिश नाकाम, दाे गिरफ्तार

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version