Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री ने वाराणसी में मकान गिरने की घटना में मंडलायुक्त से लिया पीड़िताें का हालचाल
    देश

    प्रधानमंत्री ने वाराणसी में मकान गिरने की घटना में मंडलायुक्त से लिया पीड़िताें का हालचाल

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 6, 2024Updated:August 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मंडलायुक्त ने कहा, रेस्क्यू आपरेशन खत्म, मलबे से निकाले गये आठ लोग

    वाराणसी। विश्वनाथ मंदिर के पास ढहे दो मकान के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुखद घटना पर मंगलवार की सुबह मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा से फ़ोन पर वार्ता करके जानकारी ली गयी। मंडलायुक्त द्वारा प्रधानमंत्री को एनडीआरएफ, फायर, पुलिस, प्रशासन द्वारा चलाये गए रेस्क्यू आपरेशन तथा घायलों के अस्पताल में कराये जा रहे इलाज की पूरी विस्तृत जानकारी प्रधानमंत्री को दी गयी। प्रधानमंत्री द्वारा रात्रि में गिरे दोनों मकान में रह रहे सभी लोगों के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त करते हुए दुर्घटना में मृत हुई महिला के प्रति अपनी सम्वेदना प्रकट की गयी। प्रधानमंत्री द्वारा मंडलायुक्त को घायल सभी नौ लोगों के बेहतर इलाज के निर्देश दिये गये हैं।

    इस घटना की जानकारी पर पूर्व मंत्री एवं विधायक नीलकंठ तिवारी अस्पताल पहुंचे। उन्हाेंने एक-एक कर सभी घायलाें के पास पहुंचकर उनका हालचाल जाना।उन्हाेंने मंडलायुक्त व डाॅक्टराें से बेहतर उपचार कराए जाने की बात कही। घायलाें के परिवारीजनाें से मिलकर उन्हाेंने आश्वस्त किया कि उनकी हर संभव मद्द व सहायता की जाएगी।

    हादसे काे लेकर वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी में चौक थाना क्षेत्र के खोया गली में राजेश गुप्ता व मनीष गुप्ता के जर्जर हाे चुकी मकान बारिश के चलते गिर गये। मकानों के गिरने की सूचना पर रेस्क्यू आपरेशन करा के मलबे में दबे आठ लोगों को बाहर निकाला गया है। घायलों को कबीरचौरा के शिवप्रसाद गुप्त चिकित्सालय भिजवाया गया है।

    मंडलायुक्त ने बताया कि पूरे घटनाक्रम में छह लोगों का उपचार शिवप्रसाद गुप्त चिकित्सालय में चल रहा है। एक बच्चे की स्थिति नाजुक होने पर उसे ट्रामा सेंटर भिजवाया गया है। घटना में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात रही एक महिला सिपाही भी घायल हुई है, जिसका उपचार चल रहा है। वहीं एक महिला की माैत हाे गई है।

    उन्होंने बताया कि घटना के बाद मौके से मलबा हटाने के लिए नगर निगम की टीम पहुंच चुकी है। रेस्क्यू आपरेशन करने वाली एनडीआरएफ की टीम अपना कार्य पूर्ण कर चुकी है। क्षेत्र में अव्यवस्था को रोकने के लिए मौके पर पहुंची वाराणसी पुलिस ने जिम्मा सम्भाल लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम जनमन के तहत विद्युतीकरण के लिए 42 करोड़ की राशि स्वीकृत
    Next Article केदारघाटी आपदा : छठवें दिन रेस्क्यू जारी, मौसम के चलते हवाई रेस्क्यू नहीं हो सका शुरू
    shivam kumar

      Related Posts

      महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन

      May 1, 2026

      साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी

      April 30, 2026

      केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी

      April 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन
      • जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू
      • केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद–बोकारो मार्ग पर गहराया संकट
      • हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट : घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने चार सदस्यीय समिति बनाई
      • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version