Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रयास ला रहा रंग, मानव तस्करी के शिकार 10 वर्ष से लापता दिल्ली से कराया गया मुक्त
    Top Story

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रयास ला रहा रंग, मानव तस्करी के शिकार 10 वर्ष से लापता दिल्ली से कराया गया मुक्त

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 7, 2024Updated:August 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से लगातार मानव तस्करी के शिकार बालक-बालिकाओं को मुक्त कराकर उनके घरों में पुनर्वास किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला-बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र नयी दिल्ली द्वारा मानव तस्करी के शिकार 10 वर्ष से लापता बालक को रेस्क्यू किया गया।

    मानव तस्करी के शिकार 10 साल से लापता बालक को झारखंड भवन नयी दिल्ली ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली और हरियाणा में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। बालक 10 साल पहले जब मानव तस्करों द्वारा दिल्ली लाया गया था, तब उसकी उम्र लगभग 13 वर्ष थी। 10 वर्षों से परिवार से बालक का कोई भी संपर्क नहीं था। पिता द्वारा विगत कई सालों से खोजबीन करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

    इस संदर्भ में झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट थाने में सनहा दर्ज था। कई सालों से झारखंड पुलिस द्वारा भी बालक की खोजबीन की गयी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद झारखंड भवन नयी दिल्ली को इस संदर्भ में पांच दिन पूर्व सूचना मिली। झारखंड भवन की नोडल ऑफिसर नचिकेता द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया गया। बालक के पिता द्वारा एक प्लेसमेंट एजेंसी वाले का मोबाइल नंबर दिया गया था। उस मोबाइल की जानकारी निकालने पर पता चला कि वह नंबर एक ट्रैवलिंग एजेंसी वाले का है। झारखंड भवन द्वारा मिशन चलाते हुए कर्मचारी राहुल सिंह, निर्मला खलखो, मिशन मुक्ति फाउंडेशन के डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह द्वारा यात्री बनकर उक्त ट्रैवल एजेंसी वाले से फोन पर संपर्क स्थापित कर उसके कार्यालय जाकर उसको धर दबोचा गया। एजेंसी के मालिक ने बताया कि उसके द्वारा ही उस बच्चे को काम पर लगवाया गया था।

    बच्चे को जिस घर में काम पर लगवाया गया था, उस घर के मालिक के मोबाइल नंबर को ट्रैक करते हुए उसके ऑफिस पर जब रेस्क्यू टीम गयी, तो पता चला कि मालिक द्वारा आॅफिस दो से तीन साल पहले दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया गया है। झारखंड भवन द्वारा उक्त मालिक के हरियाणा-दिल्ली वाले आवास पर स्थानीय पुलिस, स्थानीय एनजीओ के सहयोग से संयुक्त रूप से छापेमारी की गयी। वहां बच्चा नहीं मिला, लेकिन दिल्ली वाले आवास पर झारखंड का एक दूसरा बालक मिला, जिससे घर-ऑफिस का काम करवाया जा रहा था। झारखंड भवन द्वारा उस बच्चे को रेस्क्यू करते हुए बच्चे की काउंसिलिंग की गयी और संबंधित स्थानीय पुलिस को सुपूर्द करते हुए आगे की कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। 10 वर्षों से लापता हुए बालक को अगले दिन सकुशल उसके परिवार के पास झारखंड भेज दिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में दिल्ली की स्थानीय एनजीओ मिशन मुक्ति फाउंडेशन के डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह, रेस्क्यू फाउंडेशन से अक्षय ने अहम भूमिका निभायी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबढ़ता जा रहा चांडिल डैम का जलस्तर, आधा मीटर खोला गया एक और गेट
    Next Article विजय वर्मा के मजाक को नहीं समझ सके फैंस, एक्टर ने मांगी माफी
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version