Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»स्वदेशी एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम के उत्पादन का रास्ता साफ
    देश

    स्वदेशी एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम के उत्पादन का रास्ता साफ

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 17, 2024Updated:August 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – फायरिंग से जुड़े आकलनों ​की समीक्षा ​में खरी उतरी टोड आर्टिलरी गन- सेना ने टेंडर जारी करके 400 होवित्जर खरीदने ​की प्रक्रिया शुरू कर दी

    नई दिल्ली। एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) परीक्षण ​में फायरिंग से जुड़े आकलनों ​की समीक्षा ​में भी पूरी तरह खरी उतरी है।​ उत्पादन का रास्ता साफ ​होने के बाद अब भारतीय सेना इन तोपों को अपने शस्त्रागार में शामिल करने को तैयार है।​ इसीलिए सेना ने 400 टोड आर्टिलरी गन सिस्टम के लिए टेंडर जारी ​करके निर्माण करने के लिए भारतीय कंपनि​यों को आमंत्रित किया है, जो भारत में विकसित ​और डिजाइन की गई निर्मित बंदूकें पेश करेंगी।रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने भारतीय सेना में पुरानी तोपों को बदलने के लिए पूरी तरह स्वदेशी आधुनिक 155 मिमी. आर्टिलरी गन की परियोजना 2013 में शुरू की थी। विकास परीक्षण पूरे होने के बाद सितम्बर, 2020 में उपयोगकर्ता परीक्षण के दौरान राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में तोप की एक बैरल फट​ गई थी, जिसकी जांच के बाद आगे के परीक्षणों के लिएनवम्बर, 2020 में मंजूरी मिलने के बाद भारतीय सेना ने एटीएजीएस के परीक्षण ​पूरे किये। ​इस दौरान टैंक के आकार और लक्ष्यों पर दिन-रात की फायरिंग, पांच राउंड बस्ट के लिए परीक्षण, लगभग तीन मिनट में 15 राउंड की रैपिड-फायर दर और हर घंटे 60 राउंड की निरंतर फायरिंग क्षमता आंकी गई। इस दौरान रेगिस्तान में रेत के टीलों पर नेविगेशन के साथ और 70 सड़कों पर हाई-स्पीड ट्रायल हुए हैं। एटीएजीएस के विकास और सेना के परीक्षण​ पूरे होने के बाद अब इनके उत्पादन का रास्ता साफ हो गया है।​

    भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट 155 मिमी/52 कैलिबर टोड गन सिस्टम का उत्पादन करना चाहती है, ​जिससे भविष्य की जरूरतें ​पूरी की जा सकें।​ ​चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर अपनी जरूरतों ​को पूरा करने के लिए भारतीय सेना ने भारतीय फर्मों से 400 होवित्जर खरीदने ​की प्रक्रिया शुरू कर दी है।​ सेना ने भारत फोर्ज, लार्सन एंड टुब्रो, अडानी​ डिफेंस और आयुध निर्माणी बोर्ड​ के लिए टोइंग वाहनों के साथ एटीएजीएस​ खरीदने के लिए निविदा जारी की है। भारत में डिजाइन, विकसित और निर्मित होवित्जर का मतलब है कि यह ​तोप पूरी तरह से​ स्वदेशी होगी। ​दरअसल, सेना चाहती है कि ये तोपें वजन में हल्की हों और पुरानी बोफोर्स तोपों की तरह ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात करने में आसान हों। स्वदेशी तोपों​ की खरीद प्रक्रिया वर्ष 2042 तक​ पूरी होने की संभावना है। ​इन तोपों की उपयोगिता अपने पड़ोसी अजरबैजान से आत्मरक्षा में ​लगे आर्मेनिया​ को भी पसंद आई है। ​उसने भारत से​ पिछले साल 06 एटीएजीएस खरीदने के बाद ​इसी साल मार्च में 84 गन के दूसरे बड़े बैच का ऑर्डर दिया है। अब आर्मेनियाई सेना के पास 90 एटीएजीएस हो जाएंगी। भारत स्वदेशी हथियारों का निर्यात बढ़ाने के लिए विदेशी ऑर्डर हासिल करने के लगातार प्रयास कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचिकित्सकों की हड़ताल के चलते रिम्स में ओपीडी से लेकर इंडोर तक चिकित्सा व्यवस्था ठप
    Next Article मंईयां सम्मान योजना के तहत खूंटी में 72 हजार आवेदन रजिस्टर्ड, 69 हजार स्वीकृत
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version