Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कुल्हाड़ी से काटकर युवती की हत्या मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल
    राज्य

    कुल्हाड़ी से काटकर युवती की हत्या मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी चंपारण। जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व कुल्हाड़ी से काटकर युवती की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों उसी गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है।

    पकड़ीदयाल डीएसपी सुबोध कुमार ने रविवार को बताया कि ननिहाल में रह रही युवती की कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर निर्मम हत्या करने के मामले में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान व चप्पल के मिले निशान के आधार पर उसके गांव के निवासी चुनचुन कुमार व शंकर कुमार को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ व निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी, तीन मोबाइल फोन, एक सेट चप्पल तथा घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहना टी-शर्ट और हाफ पैंट बरामद किया है।

    गिरफ्तार चुनचुन कुमार ने घटना में संलिप्तता स्वीकार करते बताया है कि युवती के साथ उसका एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घटना के एक सप्ताह पूर्व परिजनों की आपत्ति के बाद युवती ने बातचीत बंद कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने साथी शंकर कुमार की मदद से मोबाइल से युवती को मैसेज कर फेसबुक पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद घर में घुसकर गुस्से में आकर युवती के साथ मारपीट की। घर में पहले से रखे कुल्हाड़ी से गर्दन काट हत्या कर दी।

    उल्लेखनीय है कि बीते गुरुवार को गुरमिया गांव स्थित ननिहाल में बचपन से रह रही युवती निशा की नृशंस हत्या कर दी गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपैतोंगटार्न शिनावात्रा को थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
    Next Article लोकगीत गायिका पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव का निधन
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version