Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»गोधरा का फैसला
    विशेष

    गोधरा का फैसला

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 13, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुजरात हाईकोर्ट द्वारा गोधरा कांड पर दिए गए फैसले का सीधा मतलब यही है कि विशेष एसआईटी अदालत द्वारा जिन 31 लोगों को दोषी माना गया वे वास्तव में दोषी थे। एसआईटी अदालत ने इन 31 दोषियों में से ग्यारह को फांसी की सजा सुनाई थी और बीस को उम्र कैद की सजा दी थी। हाईकोर्ट ने ग्यारह की मौत की सजा को उम्र कैद में ही बदला है। इसका मतलब यह हुआ कि फांसी की सजा पाए दोषियों के अपराध को फांसी के योग्य नहीं माना गया है। हालांकि 27 फरवरी 2002 को गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस की एक बोगी एस-6 में आग लगाकर जिस तरह 59 लोगों को मरने के लिए मजबूर किया गया, उससे जघन्यतम अपराध और क्या हो सकता था।

    गुजरात दंगों पर गठित नानावती आयोग ने भी माना था कि उस बोगी में आग कोई घटना या दुर्घटना नहीं थी, बल्कि एक गहरी साजिश थी और केवल एक ही समुदाय के लोगों को जिंदा जलाने का इरादा था। मारे गए सभी लोग कार सेवक थे जो अध्योध्या से अपने घरों को लौट रहे थे। और इसकी प्रतिक्रिया स्वरूप ही गुजरात में इतिहास का सबसे भयानक दंगा फैला और सैकड़ों लोगों को अपनी जान खोनी पड़ी। सच तो यह है कि इस मामले पर पूरे देश में जमकर राजनीति भी हुई। यूपीए सरकार के समय तो रेल मंत्रालय ने इस मामले की जांच के लिए यूसी बनर्जी समिति गठित की थी, जिसने साबरमती एक्सप्रेस की आग को महज एक हादसा माना था। लेकिन गुजरात पुलिस का साफ मानना था कि आग बाहर से लगाई थी और यह साजिश थी। हालांकि बनर्जी समिति की रिपोर्ट को विशेष अदालत ने खारिज कर दिया था।

    ऐसी ही राजनीतिक उठा-पटक देश में लगातार चलती रही। गुजरात के दंगों को राजनीति का मुद्दा बनाया जाता रहा, लेकिन जब सवाल गोधरा की घटना पर उठता तो चुप्पी साध ली जाती थी। पहले एसआईटी जांच फिर विशेष अदालत का फैसला और अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह स्वीकार करना होगा कि अपराधियों के वर्ग ने जानबूझकर अयोध्या से लौटते कार सेवकों को जलाकर मार डाला था कि वे अपनी जान तक बचा सकते थे। अपराधियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, ज्वलनशील पदार्थ जुटाने और समुदाय विशेष के लोगों पर हमला करके मार डालने का आरोप साबित हुआ है। वैसे, दोनों अदालतों ने 63 आरोपियों को बरी भी किया है।

    इनमें मौलाना उमरजी भी शामिल हैं, जिन्हें एसआईटी ने गोधरा कांड का मुख्य मास्टर माइंड माना था, लेकिन एसआईटी इसके खिलाफ पुख्ता सबूत नही जुटा पाई थी। मौत की सजा पाए ग्यारह लोगों को हाईकोर्ट ने उम्र कैद में बदला है तो इसका कारण भी शायद यही रहा है कि इनका साजिश में शामिल होना तो साबित हुआ है लेकिन इसके मास्टर माइंड साजिशकर्ताओं की सही पहचान नहीं हो सकी। फैसले का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी रहा कि गोधरा कांड में मारे गए लोगों के परिजनों को सरकार द्वारा दस-दस लाख रुपया मुआवजा देने का आदेश है।

    इसके साथ ही अदालत की यह टिप्पणी भी गौरतलब है कि राज्य सरकार एवं रेलवे प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहे। वैसे इस फैसले को भी भारतीय न्याय व्यवस्था की पेचीदगियों और लेट-लतीफी के रूप में भी देखे जाने की जरूरत है। ऐसे जघन्य कांड पर भी फैसला आने में पन्द्रह साल तक लग जाते हैं, जिसे अभी भी अंतिम नहीं माना जा सकता। अभी सुप्रीम कोर्ट में अपील होगी और नए सिरे से फिर सुनवाई होगी। आखिर न्याय तो होगा, लेकिन और अधिक विलंब भी होगा। अदालती फैसलों पर सहमति-असहमति अपनी जगह है। अदालत सर्वोपरि है, लेकिन कुछ खास तरह के मामले शीघ्र न्याय की उम्मीद तो की ही जाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनतेरस पर सोना खरीदने से पहले जान ले ये 10 जरूरी बातें
    Next Article CBI की विशेष कोर्ट ने पत्रकार राजदेव हत्याकांड में शहाबुद्दीन के खिलाफ लिया संज्ञान
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारत में हजारों पाकिस्तानी महिलाएं शॉर्ट टर्म वीजा पर भारत आयीं, निकाह किया, लॉन्ग टर्म वीजा अप्लाई किया

    May 1, 2025

    पाकिस्तान के शिमला समझौता रोकने से कहीं भारत उसके तीन टुकड़े न कर दे

    April 29, 2025

    सैन्य ताकत में पाकिस्तान पीछे लेकिन उसकी छाया युद्ध की रणनीति से सतर्क रहना होगा भारत को

    April 28, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
    • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
    • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
    • देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को अपमानित किया जा रहा : बाबूलाल
    • मंत्री सुदिव्य का बिरसा समाधि स्थल दौरा, विकास का दिया भरोसा
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version