Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची के मोरहाबादी मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच संघर्ष, पांच कार्यकर्ता और सात जवान घायल
    Top Story

    रांची के मोरहाबादी मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच संघर्ष, पांच कार्यकर्ता और सात जवान घायल

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा के युवा मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की। साथ ही लाठीचार्ज भी किया। इसमें भाजपा के पांच कार्यकर्ता घायल हो गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जमकर पत्थरबाजी की, जिसमें पुलिस के सात जवान घायल हो गए।

    इस रैली में भाजपा प्रदेश के सभी नेता शामिल हुए थे। वह हेमंत सरकार पर निशाना साध रहे थे और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे थे। कार्यकर्ता अचानक मोरहाबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास जाने के बैरिकेडिंग तोड़ने लगे। पुलिस की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई। साथ ही लाठीचार्ज भी किया गया। मोराहाबादी मैदान रणक्षेत्र में कुछ देर के लिए तब्दील हो गया।

    शिबू सोरेन के आवास से आने वाले रास्ते में पानी की बौछार की गई। बाबूलाल के आवास की ओर जाने वाले रास्ते में भी आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। भाजपा कार्यकर्ता भी पुलिस पर पत्थरबाजी कर रहे थे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस रॉकेट वाले पटाखों का भी इस्तेमाल कर रही थी। मंच पर भी आंसू गैस के गोले गिर रहे थे। इस वजह से मैदान में जुटे लोगों की आंखों में जलन हो रही थी। बोकारो नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा विशाल गौतम सहित पांच भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गये हैं। आंसू गैस के गोले से संगठन महामंत्री कर्मवीर और विधायक सीपी सिंह को आंखों में जलन शुरू हो गई।

    इस संबंध में मौके पर मौजूद एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त पत्थरबाजी की है, जिसमें सात जवान घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा की ओर से मोरहाबादी मैदान में सम्मेलन के लिए परमिशन मांगी गई थी ना कि रैली के लिए। यह गैरकानूनी कार्य है। भाजपा कार्यकर्ता एक और भारत माता की जय बोल रहे हैं और दूसरी ओर भारत के जवानों पर पत्थर मार रहे हैं। किसी की भी जान जा सकती है। इसे लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज से हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू, सार्वजनिक रूप से मांगनी चाहिए माफीः बाबूलाल
    Next Article मुख्यमंत्री पहुंचे जमशेदपुर, पूर्व सांसद की दिवंगत पुत्री को दी श्रद्धांजलि
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

      July 28, 2025

      पहाड़ी मंदिर सहित रांची के सभी शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

      July 28, 2025

      परिजनों ने शव के साथ थाने के समक्ष किया प्रदर्शन

      July 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका
      • यूएफा विमेंस यूरो 2025: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर खिताब जीता
      • उज्जैन में आज निकलेगी भगवान महाकाल की श्रावण मास की तीसरी सवारी
      • केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
      • अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version