Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की हालत गंभीर, पुलिस हिरासत में एक दिन पहले भीड़ ने कर दिया था हमला
    दुनिया

    बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की हालत गंभीर, पुलिस हिरासत में एक दिन पहले भीड़ ने कर दिया था हमला

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एएचएम शम्सुद्दीन चौधरी माणिक को गंभीर हालत में उस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। शनिवार को सिलहट अदालत परिसर में पुलिस की हिरासत में शम्सुद्दीन चौधरी पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था, जिसमें शम्सुद्दीन बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां शनिवार देर रात हालत बिगड़ने पर आईसीयू में स्थानांतरित किया गया है।

    ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, सिलहट के उप महानिरीक्षक (डीआईजी जेल) एमडी सगीर मियां ने कहा कि न्यायमूर्ति माणिक की हालत गंभीर है, हमले के कारण अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव हुआ है। सेना और पुलिस पूर्व न्यायाधीश को सुरक्षा प्रदान कर रही है और अस्पताल क्षेत्र के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

    सिलहट उस्मानी मेडिकल अस्पताल के सहायक निदेशक डॉ. जलील कैसर खोकोन के मुताबिक हमले के कारण पूर्व न्यायाधीश का अंडकोष फट गया था जिसका ऑपरेशन किया गया। उनके शरीर पर कई चोटें और घाव थे और वह उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं।

    उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात पूर्व न्यायाधीश माणिक को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने सिलहट में कनाईघाट (डोना) सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश करने का प्रयास करते समय पकड़ लिया था। शनिवार सुबह उसे कनाईघाट पुलिस को सौंप दिया गया। जिसके बाद दोपहर में पूर्व न्यायाधीश माणिक को पुलिस सुरक्षा में अदालत लाया गया। अदालत परिसर में जेल वैन से उनके बाहर निकलते ही उपद्रवियों की भीड़ ने उनपर लात-घूसों, जूते-चप्पलों से हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्र दल और अन्य संबद्ध समूहों के नेता और कार्यकर्ता शनिवार दोपहर से अदालत परिसर में एकत्र हुए और उनकी फांसी की मांग करते हुए नारे लगाए।

    सुनवाई के बाद सिलहट न्यायिक मजिस्ट्रेट-1 के न्यायाधीश आलमगीर हुसैन ने शम्सुद्दीन माणिक को जेल भेजने का आदेश दिया। बाद में, उन्हें सेना और पुलिस सुरक्षा के तहत सिलहट सेंट्रल जेल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि सुनवाई के दौरान शम्सुद्दीन चौधरी माणिक का प्रतिनिधित्व करने के लिए कोई वकील मौजूद नहीं था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछल जेएमएम के आचरण में : सुदेश महतो
    Next Article नेपाल : भूस्खलन की चपेट में आए तीन घरों में रहने वाले 10 लोगों की मौत, 6 शव बरामद
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version