Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»आरजी कर कांड : ममता बनर्जी का इस्तीफा मांगते हुए भाजपा ने किया लगातार प्रदर्शन का ऐलान
    राज्य

    आरजी कर कांड : ममता बनर्जी का इस्तीफा मांगते हुए भाजपा ने किया लगातार प्रदर्शन का ऐलान

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    New state president of BJP Sukanta Majumdar.(photo: Sukanta Majumdar Twitter)
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ हमला तेज करते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित अस्पताल में दो हफ्ते पहले एक महिला डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के विरोध में 28 अगस्त से चार सितंबर तक प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कथित विफलता के चलते उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग के साथ 28 अगस्त से कोलकाता के एस्प्लानेड क्षेत्र में धरना दिया जाएगा, जबकि पार्टी की महिला विंग राज्य महिला आयोग के कार्यालय के दरवाजे बंद करेगी।

    सुकांत मजूमदार ने श्यामबाजार इलाके में बीजेपी के एक प्रदर्शन के दौरान कहा, “राज्य महिला आयोग मानो नींद में चला गया है।”

    बीजेपी नेता ने बताया कि 29 अगस्त को पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक जिले के जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय का घेराव करेंगे, जबकि दो सितंबर को हर ब्लॉक के प्रशासनिक कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। चार सितंबर को राज्यभर में ‘चक्का जाम’ कर यातायात को एक घंटे के लिए रोका जाएगा।

    सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की चल रही सीबीआई जांच से राज्य और भ्रष्ट अस्पताल लॉबी के बीच गठजोड़ का पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री “करोड़ों की संदिग्ध सौदों में शामिल बड़े मछलियों” को बचाने की कोशिश कर रही हैं।

    उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री और अस्पताल के एक शक्तिशाली अधिकारी के बीच हुई फोन वार्ता को सीबीआई जांच के दायरे में लाया जाए।

    बीजेपी के विरोध कार्यक्रमों पर प्रतिक्रिया देते हुए, तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जय प्रकाश मजूमदार ने कहा, “सीबीआई द्वारा अपराधियों का पता लगाने में हो रही देरी से ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी राज्य में अशांति फैलाने और सामान्य जीवन को बाधित करने की कोशिश कर रही है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जन्माष्टमी पर दी शुभकामनाएं
    Next Article जमीन मामले में गिरफ्तार पत्रकार अवनीश दीक्षित गिरोह के दो सदस्यों की तलाश में दबिश
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version