Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रिम्स में जूनियर डॉक्टर और सुरक्षा जवानों के बीच मारपीट मामले में दोनों और से एफआईआर दर्ज
    Jharkhand Top News

    रिम्स में जूनियर डॉक्टर और सुरक्षा जवानों के बीच मारपीट मामले में दोनों और से एफआईआर दर्ज

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHAugust 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रिम्स में मंगलवार रात जूनियर डॉक्टर और सुरक्षा गार्ड के बीच मारपीट का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। मारपीट में रिम्स के मेडिकल छात्र और होमगार्ड के जवान को चोट लगी है। मामले को लेकर बरियातू थाने में दोनों और से बुधवार काे एफआईआर दर्ज किया गया है। रिम्स के मेडिकल छात्रा सीओ प्रिय ने होमगार्ड जवानों पर मारपीट करने का एफआईआर दर्ज कराया है। जबकि होमगार्ड जवानों की ओर से शिवानी महतो ने जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ मारपीट का एफआईआर दर्ज कराया है।

    जूनियर डॉक्टरों ने सुरक्षाकर्मियों पर हाथापाई का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप कि एक महिला गार्ड ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। आईडी कार्ड दिखाने पर भी उसे स्टेडियम में जाने नहीं दिया और उसके साथ धक्का-मुक्की की। इसके बाद एकेडमिक ब्लॉक में छात्र जमा होकर विरोध करने लगे। मेडिकल छात्रों का कहना है कि रिम्स के गार्ड बाहर के लोगों को छोड़ रिम्स विद्यार्थियों पर ही हावी हो जाते हैं। रिम्स के छात्रों की पहचान के लिए उन्हें आईडी कार्ड दिया गया है। उन्हें आईडी कार्ड को अपने साथ रखने को कहा गया है, ताकि बाहर के लोगों और रिम्स के छात्रों की पहचान आसानी से की जा सके।

    मंगलवार देर रात जब रिम्स की छात्रा आयी तो महिला गार्ड ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और स्टेडियम में प्रवेश करने नहीं दिया। जबकि छात्रा के पास आईडी कार्ड भी था। इसको लेकर छात्रों और होमगार्ड जवानों में झड़प हो गयी।

    फिर कुछ देर के बाद लगभग 50 डॉक्टर वहां पहुंचे गाली गलौज करते हुए होमगार्ड जवानों का वर्दी फाड़ने लगे और डंडे से मारपीट की। इससे होमगार्ड के जवान जख्मी हुए हैं। मारपीट में होमगार्ड के सोनू कुमार, बाबूलाल, राम और गजेंद्र को चोट आई है।

    रिम्स में जूनियर डॉक्टरों के मारपीट की जांच की मांग को लेकर होमगार्ड के जवान धरना पर बैठ गए हैं।

    सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है। मामले की गहन जांच की जा रही है। दोनों तरफ से मामले में एफआईआर दर्ज कराया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामगढ़ स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे जीएम, अधिकारियों की लगाई क्लास
    Next Article रूट बांटने के विरोध में दूसरे दिन भी ऑटो और ई रिक्शा चालक हड़ताल पर
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025

      भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान

      May 25, 2025

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version