Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रामगढ़ स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे जीएम, अधिकारियों की लगाई क्लास
    Top Story

    रामगढ़ स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे जीएम, अधिकारियों की लगाई क्लास

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 28, 2024Updated:August 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन का विकास अमृत स्टेशन के रूप में किया जा रहा है। पर्यटन के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रामगढ़ स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाना है। साथ ही इसके प्रवेश द्वार को बेहद आकर्षक तरीके से बनाना है। इसके पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण भी किया जाना है। लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही से यह काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। बुधवार की सुबह दक्षिण पूर्व रेलवे के जीम अनिल कुमार मिश्रा औचक निरीक्षण के दौरान जब यहां पहुंचे, तो स्टेशन के हालात देखकर चकित रह गए। ना तो बेहतर तरीके से अतिक्रमण हटाया गया था, ना ही यहां रोशनी और पानी की बेहतर व्यवस्था थी। यहां तक कि साफ सफाई को लेकर भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। ठेकेदार की लापरवाही यहां तक थी कि दिव्यांगों के लिए बनाए गए रैंप पर भी पीलर ढाल दिया गया। उन्होंने सारे अधिकारियों की क्लास लगाई और कहा कि जल्द ही सारे काम दुरुस्त होने चाहिए। मुख्य प्रवेश द्वार पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा देख जीएम ने आरपीएफ इंस्पेक्टर इंचार्ज संजीव कुमार की क्लास लगा दी।

    तीन से चार महीने में अलग रूप में ही दिखेगा रामगढ़ स्टेशन
    मीडिया से बात करते हुए जीम अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि तीन से चार महीने में रामगढ़ स्टेशन एक अलग रूप में ही दिखेगा। रजरप्पा मंदिर झारखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसीलिए रामगढ़ स्टेशन के भवन में रजरप्पा मंदिर के प्रारूप को शामिल किया गया है। इस स्टेशन पर लगभग 2000 यात्रियों का आवागमन प्रतिदिन होता है। नजदीक में बरकाकाना जंक्शन बेहद महत्वपूर्ण स्टेशन है। इस रेल खंड पर 15 रेलगाड़ियों का आवागमन होता है। ऐसी स्थिति में ट्रेनों के परिचालन के लिए इस स्टेशन को सिंगल लाइन से डबल लाइन में परिवर्तित किए जाने की योजना है। डबल लाइन के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही यह स्टेशन और भी अधिक विकसित हो जाएगा।

    दूसरे प्रवेश द्वार का निर्माण जल्द होगा पूरा
    जीम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि रामगढ़ स्टेशन पर सेकंड एंट्रेंस की व्यवस्था नहीं थी। उसके लिए भी भवन का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 60 फ़ीसदी कार्य पूरे हो चुके हैं। विकास नगर और जारा टोला की तरफ बड़ी आबादी रहती है। उधर से रामगढ़ स्टेशन आने वाले यात्रियों को इससे सुविधा होगी। इस दौरान सारे तकनीकी बिंदुओं पर भी उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा, सीनियर डीसीएम निशांत कुमार, सीओ एमसीएसआर श्रेया सिंह, सीनियर डीएम रमेश सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफर्जी डॉक्टर की लिस्ट बनाकर एनआरएचएम का करोड़ों हड़पने वाला अनुसेवक गिरफ्तार
    Next Article रिम्स में जूनियर डॉक्टर और सुरक्षा जवानों के बीच मारपीट मामले में दोनों और से एफआईआर दर्ज
    shivam kumar

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version