Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गिरफ्तार आयकर विभाग के निलंबित कमिश्नर संतोष कुमार बिचौलियों की मदद से करते थे काली कमाई
    Top Story

    गिरफ्तार आयकर विभाग के निलंबित कमिश्नर संतोष कुमार बिचौलियों की मदद से करते थे काली कमाई

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 1, 2024Updated:September 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पटना के निलंबित गिरफ्तार प्रिंसिपल कमिश्नर संतोष कुमार सात बिचौलियों की मदद से काली कमाई किया करते थे। इन बिचौलियों में दो आयकर अधिकारी (आइटीओ) भी शामिल हैं। सीबीआइ द्वारा गिरफ्तार अशोक चौरसिया उनका खास आदमी था। वह संतोष कुमार की काली कमाई से चल और अचल संपत्ति खरीदता था। साथ ही उनका खजांची भी था। सीबीआइ की प्रारंभिक जांच में ये तथ्य सामने आये हैं।

    टैक्स में राहत देने के बदले संतोष कुमार कराते थे वसूली
    जांच में पाया गया कि व्यापारियों को टैक्स में राहत देने और संतोष कुमार को बदले में अनुचित आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए सात बिचौलिये कार्यरत हैं। इन बिचौलियों में प्रभाकर प्रसाद, विकास कुमार, अशोक चौरसिया, अनिल कुमार सांवरिया, धीरज कुमार सिंह, अमर दारूका और नीरज अग्रवाल सहित अन्य अज्ञात शामिल हैं। प्रभाकर प्रसाद धनबाद में आयकर अधिकारी और विकास कुमार देवघर में आइटीओ के रूप में कार्यरत हैं। संतोष कुमार टैक्स में राहत देने के बदले हुई अपनी काली कमाई को अशोक चौरसिया के पास ही जमा रखते थे। चौरसिया इस रकम से संतोष कुमार और उनके पारिवारिक सदस्यों के लिए चल अचल संपत्ति खरीदता था। सीबीआइ द्वारा संतोष कुमार के खिलाफ जारी प्रारंभिक जांच के दौरान कई करदाताओं को राहत देने की सूचना है।

    पाकुड़ के व्यापारी के ठिकानों पर भी की जा चुकी है छापेमारी
    इसमें ओपी अग्रवाल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, नवीन कुमार, अरुण कुमार सिंह, हाकिम मोमिन और कौशल सिंह शामिल हैं। कौशल सिंह, मेसर्स कौशल कंचन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के निदेशक बताये जाते हैं। यह कंपनी जमशेदपुर की है। सीबीआइ द्वारा जारी जांच के दौरान पाकुड़ के व्यापारी हाकिम मोमिन के ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है। सीबीआइ ने प्रारंभिक जांच में मिली सूचना के साक्ष्यों के आधार पर 26 अगस्त को बिहार, झारखंड और नोएडा के कुल 21 ठिकानों पर छापा मारा था। इन ठिकानों में संतोष कुमार और धनबाद के व्यापारी गुरुपाल सिंह और बिचौलिया अशोक चौरसिया सहित कुछ अन्य लोगों के ठिकाने शामिल थे। गुरुपाल सिंह से उसकी कंपनी मेजर्स जीटीएस कोल सेल्स पर लगाये गये 54 लाख रुपये के टैक्स को कम करने के लिए संतोष कुमार ने 10 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। इसी लेन-देन के चक्कर में सीबीआइ ने छापा मार कर संतोष कुमार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। फिलहाल पांचों अभियुक्तों से पूछताछ जारी है।

     

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति आज जिला न्यायपालिका राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगी
    Next Article राजद के पूर्व महासचिव श्याम रजक ने थामा जदयू का दामन
    shivam kumar

      Related Posts

      शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

      August 5, 2025

      गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो

      August 5, 2025

      गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, पुत्र हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि
      • गुरुजी को अंतिम जोहार करने बाइक से नेमरा पहुंचे अर्जुन मुंडा और सुदेश महतो
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version