Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राज्य सरकार के वादों का हिसाब मांग रही है जनता : आजसू पार्टी
    झारखंड

    राज्य सरकार के वादों का हिसाब मांग रही है जनता : आजसू पार्टी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आजसू पार्टी की ओर से राज्यभर में जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जन जागरण पदयात्रा के माध्यम से पार्टी के विधानसभा प्रभारी और पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पदयात्रा और जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को भी प्रदेश भर के अलग-अलग पंचायतों में जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान राज्य सरकार ने जनता से कई वादे किये थे लेकिन उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। जन जागरण पदयात्रा के माध्यम से आजसू पार्टी पूरे नहीं हुए उन वादों से जनता को अवगत कराने का काम कर रही है। पार्टी पदाधिकारी ने कहा कि सरकार का मकसद राज्य और राज्यवासियों का विकास होता है लेकिन वर्तमान सरकार ने अपने ही लोगों को ठगा है। सरकार को अपने दायित्व का ही बोध नहीं है।

    झूठे वादों के सहारे सरकार सत्ता तक तो पहुंच गयी लेकिन इन पांच सालों में जनता के बीच अपने होने का एहसास भी नहीं करा पायी है। पंचायत से लेकर सचिवालय तक हर सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है। भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। भ्रष्टाचार ने अबुआ आवास को बबुआ आवास बना दिया है। आवास गरीब जरूरतमंद को नहीं जिनके जेब में पैसे हैं उन्हें मिल रहा है। स्वास्थ्य सेवा अधिनियम को लागू कर सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज उपलब्ध करने का वादा करने वाली सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बेहाल कर दिया है। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था आज खाट के भरोसे चल रही है। हम हेमंत सरकार के झूठे वादों को जन जन तक पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री की ओर से पांच साल पहले किये गये वादों को हम वीडियो के जरिए जनता के सामने रख रहे हैं। जनता सरकार से नाराज है।

    बॉयोडाटा संग्रह अभियान से लगातार जुड़ रहे हैं राज्य के युवा
    युवा आजसू की ओर से राज्य के बेरोजगार युवाओं का डेटा इकट्ठा करने के लिए चलाये जा रहे बॉयोडाटा संग्रह अभियान को युवाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। राज्य के युवा बॉयोडाटा संग्रह अभियान से लगातार जुड़ रहे हैं। युवा इस अभियान से जुड़ने के साथ ही अपने साथियों को भी इस अभियान से जोड़ रहे हैं। युवा आजसू के पदाधिकारियों और स्थानीय युवाओं द्वारा राज्य के हर प्रखंड में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान से जुड़ रहे युवाओं ने कहा कि सरकार ने पिछले पांच सालों में युवाओं के हित के लिए कोई काम नहीं किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद आज राज्य के युवा नौकरी और रोजगार न होने के चलते पलायन को विवश हैं। युवा एकजुट होकर इस सरकार को सत्ता से हटाने का काम करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहर कदम पर युवाओं के साथ है आजसू पार्टी: सुदेश महतो
    Next Article हेमंत की लोकप्रियता से बेचैन हैं भाजपा के आयातित नेता : विनोद पांडेय
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version