Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भारतीय सेना का शौर्य, पराक्रम और अनुशासन अद्वितीय: राज्यपाल
    Jharkhand Top News

    भारतीय सेना का शौर्य, पराक्रम और अनुशासन अद्वितीय: राज्यपाल

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राज्यपाल ने सशक्त सेना-समृद्ध भारत प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
    रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि भारतीय सेना का शौर्य, पराक्रम और अनुशासन अद्वितीय है। उन्होंने पूर्वी कमान को इसके आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी न केवल हमारी सेना के अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन है, बल्कि युवाओं के लिए अनुशासन और प्रेरणा का भी महत्वपूर्ण स्रोत है।

    राज्यपाल शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सशक्त सेना-समृद्ध भारत प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में भारतीय सेना के तीनों अंग थल सेना, वायु सेना और नौसेना का सहभागिता करना सराहनीय है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को नवीनतम सैन्य उपकरण, हथियार और भारतीय सेना की बढ़ती ताकत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत हो रहे रक्षा क्षेत्र में देश की प्रगति का भी प्रतीक है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आज हथियार के मामले में आत्मनिर्भर है। हमारे देश द्वारा अत्याधुनिक हथियार और उपकरणों का निर्माण किया जा रहा है।

    राज्यपाल ने कहा कि हम चैन की नींद इसलिए सो पाते हैं क्योंकि, हमारे वीर जवान दिन-रात सरहदों की रक्षा करते हैं। उन्होंने देश के उन सभी वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता अर्पित की जिन्होंने अपने साहस और बलिदान से देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। राज्यपाल ने सेना के जवानों, अधिकारियों और उनके परिवारों के त्याग और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका अनुकरणीय योगदान देश को सशक्त और सुरक्षित बनाए रखता है।

    उन्होंने इस प्रदर्शनी को युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बताते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी सेना में सेवा करने की भावना को जागृत करेगी और देशभक्ति तथा अनुशासन की भावना को और मजबूत करेगी। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान कई सेना द्वारा प्रदर्शित साहसिक गतिविधियां और मोटर साइकिल डेयर डेविल्स शो ने दर्शकों का मन मोह लिया।

    इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, लेफ्टिनेंट जनरल राम चन्द्र तिवारी, जीओसी-इन-सी, ईस्टर्न कमांड, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव पुरी, जीओसी, ब्रह्मास्त्र कोर, मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर, जीओसी, कॉकरेल डिवीजन सहित सेना के कई वरीय पदाधिकारी एवं सैन्य कर्मी तथा उनके परिवार के सदस्य, गणमान्य अतिथि एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

    प्रदर्शनी में लगाए गए हैं अलग-अलग हथियार
    प्रदर्शनी में सिग सॉयर और एके 203 राइफलें, नेगेव लाइट मशीन गन, इन्फैंट्री मोर्टार, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल और लोइटर म्यूनिशन सिस्टम को दिखाया गया हैं। लंबी दूरी की आर्टिलरी गन, बोफोर्स और अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर, एंटी एयरक्राफ्ट गन और एयर डिफेंस रडार भी प्रदर्शनी में लगाये गये हैं। प्रदर्शनी में दर्शकों को बेहद सक्षम आधुनिक सैन्य वाहनों को देखने का अवसर मिल रहा है। इसमें ऑल टेरेन व्हीकल, हाई मोबिलिटी टोही वाहन, स्पेशलिस्ट मोबिलिटी व्हीकल और रफ टेरेन लॉजिस्टिक व्हीकल शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछात्र विनय हत्याकांड: घटना में शामिल व्यक्ति की जानकारी देने वाले को पांच लाख इनाम देगी सीबीआइ
    Next Article मेट्रो सुरंग के नीचे पानी का रिसाव, पूजा से पहले बऊबाजार में नई समस्या
    shivam kumar

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version