Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में राजनीतिक गिद्ध मंडराने लगे हैं, आप सावधान रहियेगा: हेमंत सोरेन
    Top Story

    झारखंड में राजनीतिक गिद्ध मंडराने लगे हैं, आप सावधान रहियेगा: हेमंत सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 9, 2024Updated:September 9, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    गिरिडीह। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि अभी दो-चार महीने के बाद चुनाव की घंटी बजनेवाली है। इसलिए आजकल पूरे राज्य में राजनीतिक गिद्ध मंडराने लगे हैं। कोई असम से आ रहा है, कोई छत्तीसगढ़ से आ रहा है। अभी छोटा-छोटा गिद्ध सब आ रहा है। कुछ दिन बाद से बड़ा-बड़ा गिद्ध सब नजर आयेगा। और आपके बीच में छोटा का खाना परोसेगा, झूठ का आश्वासन देगा। और आपको दिग्भ्रमित करेगा। कोई जात के नाम पर, कोई धर्म के नाम पर, कोई अगड़ा पिछड़ा के नाम पर। ये लोग आपको दिग्भ्रमित करेगा, चुनाव में वोट मांगेगा। इसलिए आप लोग सावाधान रहियेगा। ये चार साल इन लोगों में मुझे बहुत परेशान किया। हमारे विरोधियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। जेल तक में डाल दिया हमको। लेकिन ये आप लोगों का आशीर्वाद ही है कि ज्यादा दिन तक ये लोग हमको जेल में रख नहीं पाये।
    मुख्यमंत्री सोमवार को गिरिडीह के गांडेय में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां मुख्यमंत्री ने जहां विपक्ष पर जम कर हमला बोला। वहीं, उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनायी।

    व्यापारियों की नहीं, झारखंडियों की सरकार है:
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि ये सरकार व्यापारियों की नहीं झारखंडियों-मूलवासियों की सरकार है। ये सरकार रांची से नहीं, बल्कि गांव से चलती है। सरकार बनने के बाद कई चुनौतियों से लड़ने के बाद भी हमने लगातार यहां के मूलवासी, यहां के आदिवासी, दलित पिछड़ा, अल्पसंख्यक सभी के लिए काम किया है। ऐसा काम करते हैं कि जहां आपको जगह-जगह धक्का खाना न पड़ेू। दलालों का चक्कर लगाना न पड़े। पहले पेंशन के लिए बूढ़ा-बुजुर्ग को कितना चक्कर लगाना पड़ता था। क्योंकि हमारे विरोधियों ऐसा कानून बना दिया था कि गांव में अगर 50 लोग हैं, तो मात्र पांच लोगों का पेंशन कार्ड बनेगा। हमने ऐसा कानून बना दिया कि इस राज्य में जो भी बूढ़ा बुजुर्ग होगा सबको पेंशन मिलेगी।

    मंईयां सम्मान योजना के लिए नहीं लगाने पड़े चक्कर:
    हेमंत ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आपको किसी दलाल के पास नहीं जाना पड़ा, बल्कि आपकी पंचायत आपके गांव में आवेदन लेकर आपके खाते में पैसा भेजा गया। किसानों की ऋण माफी हो रही है। गरीबों का बिजली बिल माफ हो रहा है। बच्चों को पढ़ने लिखने के लिए अच्छे स्कूल बन रहे हैं। हमारी आंगनाबाड़ी सेविका, सहायिका, रसोइया, सहायक पुलिस सबको कुछ ना कुछ मिला है। कई ऐसे निर्णय हमने लिये हैं, जो भारत देश में पहली बार हुआ है।

    विपक्ष बोलता है कोई काम नहीं हो रहा:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना में हमने अपने भाइयों को घर-घर तक पहुंचाने का काम किये। हमारे दो-दो मंत्री इस दुनिया से चले गये। हमारा विपक्ष बोलता है कि कोई काम नहीं हो रहा है। यहां की महिलाओं से, बुजुर्ग से जाकर पूछिए कि आज जो इनके चेहरे पर मुस्कान है, वो क्यों है। अभी हम लोगों ने 20 से 25 दिन में 50 लाख महिलाओं को सम्मान राशि देने का काम किया है।

    गैस सिलेंडर का दाम बढ़ा दिया:
    हेमंत ने कहा कि हम लोग अपना हक अधिकार मांगते हैं, तो लाठी-पुलिस-जेल यही करने का काम करता है। राज्य का बकाया देने में इनका पसीना छूटता है। गरीबों को पेंशन देने का पैसा इनके पास नहीं है, लेकिन इनके व्यापारी साथियों का करोड़ों करोड़ रुपया माफ करने के लिए पैसा है। इन लोगों ने मुफ्त का सिलेंडर बांटा। बाद में 1200 का सिलेंडर उसके सामने लाकर पटक दिया। आज उस सिलेंडर की क्या हालत है, जाकर गांव में देखो।

    भाजपा झारखंडियों को बेवकूफ बना रही है:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंडियों को डराने वाले अंग्रेज भी यहां आये और वो भी भागे हैं। यहां तो व्यापारी लोग आते हैं। व्यापारी लोगों को कैसे झारखंडी लोग भगायेगा ये चुनाव में पता चल जायेगा। कई ऐसे राज्य हैं, जहां सरकार के पास इतने पैसे नहीं हैं जितना भाजपा के पास है। पंचायत में, जिला में, इनका पूरे देश में ताजमहल जैसा आॅफिस बन रहा है। पैसे की बदौलत देश के आदिवासी-दलित को बेवकूफ बना रहे है। यहां घुसपैठिया की बात करते हंै। लव जिहाद की बात करते हैं। लैंड जिहाद की बात करते है। तरह-तरह की चीज बोलते हैं। बोलते हैं आदिवासी की संख्या घट रही है। हम बोलते हैं कि आदिवासी को सरना धर्म कोड क्यों नहीं दिया। झारखंड विधानसभा से हमने आदिवासियों के लिए धर्म कोड बना कर केंद्र सरकार को भेजा। वहां कुंडली मार कर बैठा है। देश में लैटरल इंट्री के नाम से आदिवासी दलित की जगह पर बैकडोर से लोगों को घुसाने की तैयारी हो रही है। झारखंड के पिछड़ों के अधिकार की बात करें तो हमारे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जी ने जो इस राज्य का 27 प्रतिशत का आरक्षण मिलता था, उसको काट कर 14 प्रतिशत कर दिया।

    हम कुछ करें तो असंवैधानिक, वह करें तो संवैधानिक:
    हेमंत ने कहा कि हम लोग जब यहां उनके प्रतिशत बढ़ाने का कानून बना कर भेजते हैं तो ये लोग असंवैधानिक बता कर रोक देता है। कभी गर्वनर रोक देते हैं तो कभी दिल्ली सरकार। हम कुछ काम करें तो असंवैधानिक और वो कुछ करें तो संवैधानिक। 1932 के आधार पर खतियानी कानून बनाते हैं तो भाजपा के लोग कोर्ट चले जाते हैं। अभी मंईयां योजना को लेकर इनके पेट में दर्द हुआ और कोर्ट चले गये। आज महिलाओं को सम्मान देने से रोकने के लिए ये कानून का सहारा ले रहे हैं। क्योंकि इनके पास में बड़े-बड़े वकील हैं। बड़े बड़े जज हैं, जो इस्तीफा देकर भाजपा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमैं तो जमशेदपुर पूर्वी से ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हूं: सरयू राय
    Next Article भारतीय राजनीति में प्रेम और सम्मान का अभाव : राहुल गांधी
    shivam kumar

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version