Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»केंद्र ने हाइकोर्ट को दी जानकारी: संथाल में राज्य सरकार एसपीटी एक्ट का कर रही वायलेशन
    Top Story

    केंद्र ने हाइकोर्ट को दी जानकारी: संथाल में राज्य सरकार एसपीटी एक्ट का कर रही वायलेशन

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    संथाल में एनआरसी लागू किये बिना घुसपैठियों की शिनाख्त और वापस भेजने की कार्रवाई संभव नहीं
    संथाल में बढ़े मदरसे, मुस्लिमों को गिफ्ट डीड के जरिये दी जा रही एसपीटी एक्ट की जमीन
    रांची। संथाल इलाके में बांग्लादेशी मूल के लोगों की घुसपैठ को रोकने और इसकी जांच मामले को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर केंद्र सरकार ने अपना हलफनामा दाखिल कर दिया है। अपने हलफनामे में केंद्र सरकार ने यह माना है कि पिछले कुछ वर्षों में संथाल की डेमोग्राफी में बड़ा बदलाव आया है। केंद्र ने संथाल की मौजूदा परिस्थितियों से अवगत कराते हुए कहा कि पिछले लगभग एक दशक में आदिवासियों की संख्या तेजी से घटी है। संथाल में आदिवासियों की संख्या कभी 44% थी, जो अब घट कर 28% हो गयी है। केंद्र ने कहा है कि इसमें सिर्फ घुसपैठ ही नहीं, धर्मांतरण और पलायन भी शामिल है। केंद्र ने गंभीरता से बताया है कि संथाल में राज्य सरकार ही संथाल परगना टेंनेंसी एक्ट का वायलेशन कर रही है। बाहर से लोग आ रहे हैं और घुसपैठ को संरक्षण दिया जा रहा है, ताकि वह यहां की जमीनों पर घुसपैठ कर सकें। केंद्र ने बताया है कि बड़ी संख्या में गिफ्ट डीड के तहत जमीनों का हस्तांतरण हुआ है, जो यह दर्शाता है कि राज्य सरकार की सहमति के बगैर यह नहीं हो सकता।

    वहीं केंद्र की ओर से आधार ने भी जवाब दाखिल किया है और उन्होंने बताया कि आधार कभी भी नागरिकता का आधार नहीं हो सकता, यह महज यूनिक आइडेंटिफिकेशन के रूप में लोगों को चिह्लित करने जैसा है। केंद्र ने स्थिति को देखते हुए संथाल में एनआरसी लागू करने की जरूरत बतायी, केंद्र ने कहा कि उनके पास घुसपैठियों की शिनाख्त और वापस भेजने की क्षमता है, लेकिन इसके लिए एनआरसी का लागू किया जाना बेहद जरूरी है, बगैर इसके यह संभव नहीं है। इसके साथ ही केंद्र की ओर से दी गयी जानकारी में यह भी बताया गया है कि संथाल इलाके में पिछले कुछ वर्षों में मदरसों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है। मदरसों में सबसे ज्यादा इजाफा सीमावर्ती साहिबगंज और पाकुड़ जिले में हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिक्षा विभाग के योजनाओं का क्रियान्वयन एवं ससमय योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण कार्य को लेकर डीएम ने की बैठक
    Next Article जेबीवीएनएल रांची जीएम पीके श्रीवास्तव समेत 16 बिजली अफसरों का तबादला
    shivam kumar

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version