Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री 15 से 17 सितंबर तक झारखंड, गुजरात और ओडिशा का दौरा करेंगे
    देश

    प्रधानमंत्री 15 से 17 सितंबर तक झारखंड, गुजरात और ओडिशा का दौरा करेंगे

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 से 17 सितंबर तक झारखंड, गुजरात और ओडिशा का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री 15 सितंबर को झारखंड की यात्रा करेंगे। वह सुबह करीब 10 बजे झारखंड के टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे 660 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा वह झारखंड के टाटानगर में 20 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित करेंगे।

    प्रधानमंत्री माेदी 16 सितंबर को सुबह करीब 09:45 बजे गुजरात के गांधीनगर में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इन्वेस्ट) का उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब 1:45 बजे प्रधानमंत्री अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे और सेक्शन-1 मेट्रो स्टेशन से गिफ्ट सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3:30 बजे अहमदाबाद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

    पीएमओ के बयान के अनुसार प्रधानमंत्री 17 सितंबर को ओडिशा जाएंगे और सुबह करीब 11:15 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे वे ओडिशा के भुवनेश्वर में 3800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर में रॉकेट, बम लांचर, विस्फोट सामग्री बरामद
    Next Article इतिहास के पन्नों में 15 सितंबरः जब हुई दूरदर्शन की शुरुआत
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में पूर्वोत्तर की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रधानमंत्री

      May 23, 2025

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025

      छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version