Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मोदी के जमशेदपुर के कार्यक्रम ने जेपी आंदोलन की याद ताजा करा दी : दीपक प्रकाश
    झारखंड

    मोदी के जमशेदपुर के कार्यक्रम ने जेपी आंदोलन की याद ताजा करा दी : दीपक प्रकाश

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 15, 2024Updated:September 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कहा- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने संथाल परगना की डेमोग्राफी को बदल दिया है
    साढ़े चार साल पहले मंईयां योजना की शुरूआत क्यों नहीं की
    रांची। जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भारी बारिश के बावजूद पीएम मोदी को देखने और सुनने को उमड़ी भीड़ को देखते हुए भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने इस कार्यक्रम की तुलना 1974 की सत्ता परिवर्तन के जेपी आंदोलन से करते हुए कहा कि आज नरेंद्र मोदी को सुनने इतनी भारी बारिश में कोल्हान की जनता जिस तादात में उमड़ पड़ी इसे देखते हुए मैं कह सकता हूं कि जिस प्रकार से इंदिरा गांधी सरकार की तानाशाही और निरंकुशता से तंग आकर देश की जनता सत्ता परिवर्तन के लिए आतुर थी और भारी बारिश होने के बाउजूद भी जेपी जी को सुनने भीड़ उमड़ी थी। ठीक उसी प्रकार से झारखंड के कोल्हान में भी वही दृश्य मोदी के कार्यक्रम में देखने को मिला। झारखंड की भी जनता हेमंत सोरेन सरकार के झूठ, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की नीति से तंग आ चुकी है।

    श्री प्रकाश ने कहा कि परिवर्तन रैली की भीड़ को देखकर यह आभास हो गया है कि राज्य की जनता हेमंत सरकार जो जनता को झूठे वादे कर और झूठे सपने दिखा कर सत्ता में आयी थी उसे अब उखाड़ फेंखने का मन बना चुकी है। यह सरकार राज्य की आदिवासी, दलित, महिला, किसान और युवाओं को सब्जबाग दिखा कर उनसे वोट लेने का काम की थी। लेकिन सत्ता हासिल होते ही यह सरकार दलालों और विचौलियों के माध्यम से राज्य की खनिज संपदाओं को लूटने में व्यस्त हो गयी। वोट बैंक बनाने की खातिर तुष्टिकरण की नीति पर काम करने लगी। राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने संथाल परगना की डेमोग्राफी को बदल दिया है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार सबकुछ जानते हुए भी चुप है। बांग्लादेशी घुसपैठिये राज्य की आदिवासी और दलित बहनों को लव जिहाद में फंसा कर उनसे विवाह कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़प रहे हैं। संथाल में आदिवासियों की जनसंख्या में भारी कमी आ गयी है। आने वाले समय में संथाल में आदिवासी खोजने से भी नहीं मिलेंगे।

    श्री प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार की गलत नीति के कारण उत्पाद सिपाही भर्ती में राज्य के होनहार युवक एवं युवतियों अपनी जान गवां चुके हैं। राज्य सरकार नौकरी नहीं बल्कि मौत बांट रही है।

    उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले मंईयां योजना के तहत महिलाओं को एक हजार रुपये दे रहे हैं। अगर हेमंत सोरेन राज्य की महिलाओं के प्रति इतनी ही सहानुभूति रखते हैं तो फिर साढ़े चार साल पहले इस योजना की शुरूआत क्यों नहीं की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलेन-देन की सरकार बन गयी है गठबंधन सरकार : शिवराज सिंह चौहान
    Next Article इतिहास के पन्नों में 16 सितंबरः विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा
    shivam kumar

      Related Posts

      AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं

      December 27, 2025

      कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

      December 27, 2025

      झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version