Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»संदीप घोष और टाला थाने के पूर्व ओसी को स्वास्थ्य जांच के लिए ले गई सीबीआइ
    राज्य

    संदीप घोष और टाला थाने के पूर्व ओसी को स्वास्थ्य जांच के लिए ले गई सीबीआइ

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। आरजी कर मामले में गिरफ्तार मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और टाला थाना के पूर्व ओसी (ऑफिसर-इन-चार्ज) अभिजीत मंडल को सोमवार को सीबीआइ ने स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल भेजा। सीजीओ कॉम्प्लेक्स से दोनों को बहर निकालकर सियालदह के बीआर सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी जांच की गई। इससे पहले रविवार को भी दोनों की स्वास्थ्य जांच हुई थी और बाद में सीबीआइ ने उन्हें सियालदह अदालत में पेश किया था।

    आरजी कर अस्पताल की महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में अभिजीत को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया था। वह आरजी कर के वारदात के समय टाला थाने के ओसी थे, और यह अस्पताल टाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। अभिजीत पर लापरवाही, जानबूझकर देरी करने और कर्तव्य के प्रति ढिलाई बरतने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। सीबीआइ ने अदालत को बताया कि इस मामले में अभिजीत की भूमिका संदिग्ध है और इसमें एक बड़ी साजिश हो सकती है। जांच एजेंसी ने यह भी दावा किया कि अभिजीत ने जांच की दिशा बदलने की कोशिश की। अदालत ने इसके बाद अभिजीत को तीन दिन की सीबीआइ हिरासत में भेज दिया।

    संदीप घोष को पहले ही अस्पताल में वित्तीय घोटाले के मामले में सीबीआइ ने गिरफ्तार किया था और वह जेल हिरासत में थे। शनिवार को उन्हें दुष्कर्म और हत्या के मामले में भी हिरासत में लिया गया। उन पर भी कर्तव्य में लापरवाही और सबूत मिटाने की कोशिश करने के आरोप हैं।

    इस घटना के बाद से ही अभिजीत की भूमिका पर सवाल उठने लगे थे। मृत डॉक्टर के परिवार ने एफआईआर दर्ज करने में देरी पर सवाल उठाया था। इस बीच, अभिजीत को अन्य थाने में स्थानांतरित कर दिया गया और फिर वह बीमार हो गए। आरोप है कि वह कई अस्पतालों में गए, लेकिन किसी ने उन्हें भर्ती नहीं किया क्योंकि उनकी शारीरिक स्थिति भर्ती योग्य नहीं मानी गई। काफी जद्दोजहद के बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर सीबीआइ ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    संदीप घोष के खिलाफ भी शुरू से ही लापरवाही के आरोप लगते रहे। आरजी कर के जूनियर डॉक्टरों ने उनके इस्तीफे की मांग की थी, क्योंकि उनका मानना था कि संदीप जांच को प्रभावित कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें अन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और जूनियर डॉक्टरों के विरोध के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। लंबे समय तक सीबीआइ ने संदीप को सीजीओ कॉम्प्लेक्स में पूछताछ के लिए बुलाया। बाद में उनका नाम वित्तीय घोटाले में भी सामने आया, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था। अब दुष्कर्म और हत्या के मामले में भी सीबीआइ ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरजी कर : संदिग्ध संदीप और अभिजीत से आमने-सामने पूछताछ की तैयारी
    Next Article सोनभद्र में रेलवे ट्रैक पर पहाड़ का मलबा गिरने से मालगाड़ी का इंजन के चार पहिये पटरी नीचे उतरे
    shivam kumar

    Related Posts

    देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद

    November 10, 2025

    विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी

    November 10, 2025

    सीमांचल बनेगा किंगमेकर! बिहार चुनाव की सियासी रण का नया मोर्चा, राष्ट्रीय राजनीति पर असर तय

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version