Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सोनभद्र में रेलवे ट्रैक पर पहाड़ का मलबा गिरने से मालगाड़ी का इंजन के चार पहिये पटरी नीचे उतरे
    राज्य

    सोनभद्र में रेलवे ट्रैक पर पहाड़ का मलबा गिरने से मालगाड़ी का इंजन के चार पहिये पटरी नीचे उतरे

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – चुर्क से चोपन रेल मार्ग अवरूद्ध, रूट डायवर्ट कर जम्मूतवी एक्सप्रेस काे गढ़वा से रूट गंतव्य के लिए निकाली गई

    सोनभद्र। चुर्क से चोपन के लिए जा रही रेल खण्ड मार्ग पर भारी बारिश के कारण पहाड़ का मलबा गिर जाने से चुनार से चोपन के लिए जा रही मालगाड़ी का इंजन के चार पहिया पटरी से नीचे उतर गए। रेलवे ट्रैक पर पहाड़ का मलबा गिरने व रेलवे ट्रैक अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

    रेलवे सूत्रों के अनुसार सोमवार की भोर में ब्रम्ह बाबा पुल के पास घाघर नदी पोल संख्या 159/21 के पास रेलवे ट्रैक पर बारिश की वजह से पहाड़ का मलबा आ गिरा। भोर में तीन बजे चुनार रेलवे स्टेशन से चोपन स्टेशन की तरफ मालगाड़ी जा रही थी। रेलवे ट्रैक पर टर्निंग होने की वजह से ट्रेन चालक रेल मार्ग पर गिरे मलबे को देख नहीं पाया, जिससे मालगाड़ी के इंजन के चार पहिये मलबे में फंसकर ट्रैक से नीचे उतर गए और मालगाड़ी वहीं खड़ी हो गई। घटना के बाद चुर्क से चोपन रेल खण्ड मार्ग रेलवे ट्रैक अवरुद्ध हो गया।

    मालगाड़ी के चालक व गार्ड ने घटना की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। भोर की घटना होने की वजह से इस रूट पर आने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस को चुनार में रोक दिया गया, जबकि जम्मूतवी एक्सप्रेस (अप) को गढ़वा से रूट डायवर्ट किया गया है।

    घटना की सूचना के बाद मौके पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी व बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंच गए और रेलवे ट्रैक से मलबा हटवाने के साथ ही रेल इंजन काे ट्रैक पर लाने और रेल मार्ग को बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य में जुट गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंदीप घोष और टाला थाने के पूर्व ओसी को स्वास्थ्य जांच के लिए ले गई सीबीआइ
    Next Article बलिया में युवक की चाकू मारकर हत्या
    shivam kumar

    Related Posts

    देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद

    November 10, 2025

    विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी

    November 10, 2025

    सीमांचल बनेगा किंगमेकर! बिहार चुनाव की सियासी रण का नया मोर्चा, राष्ट्रीय राजनीति पर असर तय

    November 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version