Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 22 सितंबरः जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने एकमत से भारत-पाक युद्ध विराम को कहा
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 22 सितंबरः जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने एकमत से भारत-पाक युद्ध विराम को कहा

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1965 में हुए युद्ध के बीच 22 सितंबर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने दोनों देशों से युद्ध विराम के लिए कहा। रूस, अमरीका, ब्रिटेन सहित सुरक्षा परिषद के सभी सदस्यों की एक राय थी कि दोनों देश हर हालत में लड़ाई रोकें। इस लड़ाई में भारतीय सेना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर के नजदीक तक पहुँच गई थी। भारतीय सेनाएं सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हाजी पीर के दर्रे के ऊपर काबिज हो गई थीं। युद्ध में दोनों देशों में हजारों लोगों की जान गई। दोनों देश आर्थिक रूप से लंबे युद्ध में सक्षम नहीं थे। रूस के बीचबचाव के कारण युद्धविराम के करीब चार महीने बाद भारत-पाकिस्तान के बीच ताशकंद समझौता हुआ। 10 जनवरी 1966 को तत्कालीन सोवियत संघ के गणराज्य उज्बेकिस्तान की राजधानी में रूस के प्रधानमंत्री अलेक्सेई कोसिजिन की मौजूदगी में भारतीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री और पाकिस्तानी राष्ट्रपति अयूब खान ने दस्तखत किए। 10-11 जनवरी की दरम्यानी रात भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1789- अमेरिकी कांग्रेस ने पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय को अधिकृत किया।

    1792- फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा।

    1903- अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए पेटेंट दिया गया।

    1914- मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।

    1949- सोवियत संघ ने पहले परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

    1955- ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यवसायीकरण शुरू हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी।

    1961- अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।

    1966- अमेरिकी यान ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।

    1977- अमेरिकी फुटबॉल टीम पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची।

    1980- ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित।

    1988- कनाडा की सरकार ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी और मुआवजा देने का भी वादा किया।

    1992- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।

    2002- फ़्रांस ने आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी।

    2006- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गये अटलांटिस स्पेश क्राफ़्ट सकुशल अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा।

    2007- ईरान ने 1800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल धद्र का प्रदर्शन किया।

    2008- प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह अमेरिका और फ्रांस की दस दिवसीय यात्रा पर रवाना।

    जन्म

    1950- पवन कुमार चामलिंग- सिक्किम के मुख्यमंत्री तथा राजनीतिक दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के संस्थापक।

    1853- शारदा देवी- रामकृष्ण परमहंस की जीवन संगिनी थीं।

    1869- वी.एस.श्रीनिवास शास्त्री- समाज सुधारक।

    निधन

    2020- आशालता वाबगांवकर- मराठी और हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं।

    2011- मंसूर अली ख़ान पटौदी- मशहूर भारतीय क्रिकेटर थे।

    1991- दुर्गा खोटे- हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

    1979- मौलाना अब्दुल अली मौदूदी -जमीयत-ए-इस्लाम के संस्थापक।

    1539- गुरु नानक देव जी- सिक्खों के पहले गुरु।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनसीईआरटी की किताब के पाठ पर विवाद, छात्रा के पिता ने बताया- लवजिहाद को बढ़ावा देने की साजिश
    Next Article गोयल ने म्यांमार के निवेश और कोरिया गणराज्य के व्यापार मंत्री से की बातचीत
    shivam kumar

      Related Posts

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version