Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, April 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»प्रेम की जीत
    विशेष

    प्रेम की जीत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीOctober 21, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केरल उच्च न्यायालय का ताजा फैसला यों तो नागरिक अधिकारों की रक्षा करने वाले अन्य अदालती फैसलों जैसा ही है, पर मौजूदा परिदृश्य में इसकी अहमियत कहीं बढ़ जाती है। कई राज्यों में और पिछले कुछ महीनों से खासकर केरल में ‘लव जिहाद’ का विवाद रह-रह कर सुर्खियों में रहा है। न्यायालय ने उस प्रवृत्ति पर रोष जताया है जो हर अंतर-धार्मिक विवाह को, स्त्री-पुरुष की अपनी मर्जी को नजरअंदाज या दरकिनार करके, केवल धार्मिक चश्मे से देखती है। अगर किसी हिंदू स्त्री ने किसी मुसलिम पुरुष से विवाह कर लिया हो, तो यह प्रवृत्ति उसे ‘लव जिहाद’ करार देकर उसके खिलाफ आसमान सिर पर उठा लेती है। अदालत ने आगाह किया है कि हर अंतर-धार्मिक विवाह को ‘लव जिहाद’ या ‘घर वापसी’ का नाम देकर उसे नाहक तूल देने, सनसनी फैलाने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश हरगिज नहीं होनी चाहिए। आखिर यह कहने की जरूरत क्यों पड़ी? अदालत एक ऐसे मामले की सुनवाई कर रही थी जिसमें कन्नूर की एक हिंदू युवती ने अपनी मर्जी से एक मुसलिम युवक से विवाह किया था, पर युवती के घरवाले इस विवाह को ‘लव जिहाद’ यानी जबर्दस्ती या कुचक्र का परिणाम बता रहे थे।युवती मई में अपना घर छोड़ कर प्रेमी के साथ चली गई थी। उसके माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को हरियाणा के सोनीपत से पकड़ लिया। फिर, एक निचली अदालत ने युवती को उसके माता-पिता के साथ जाने दिया, जिन्होंने उसे अर्णाकुलम के एक कथित ‘योगा सेंटर’ में टिका दिया। युवती का आरोप है कि वहां उस पर इस बात के लिए दबाव डाला जाता रहा कि वह अपने प्रेमी से कोई रिश्ता न रखे, और यह दबाव डालने के क्रम में उसे तरह-तरह से डराया-धमकाया जाता था। युवती को अगस्त में हाइकोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई कर रही एक-सदस्यीय पीठ के जज से हुई बातचीत में उसने अपने माता-पिता के साथ लौट जाने की इच्छा जताई। लेकिन जल्दी ही असलियत सामने आ गई। चार दिन बाद, मामले की अगली सुनवाई के दौरान उसने खंडपीठ को बताया कि उससे पिछला बयान दबाव डाल कर दिलवाया गया था। अदालत के सामने यह मामला युवती के पति की याचिका के कारण आया, जिसने याचिका में कहा था कि उसकी पत्नी के माता-पिता ने उसे एक ‘पुन: धर्मान्तरण केंद्र’ में कैद कर रखा है। यह केंद्र इसी तरह के एक और मामले की वजह से खबरों में आया था, जिसमें पेशे से आयुर्वेद चिकित्सक एक युवती ने एक ईसाई पुरुष से विवाह के बाद अपने माता-पिता द्वारा वहां कैद किए जाने की शिकायत की थी। हाइकोर्ट ने कन्नूर की युवती को अपने पति के साथ रहने की इजाजत देने के

    साथ ही पुलिस से ऐसी संस्थाओं का पता लगा कर उन्हें बंद करने का भी आदेश दिया है जो जबरदस्ती धर्मान्तरण या पुन: धर्मान्तरण के काम में लगी हैं।

    केरल का इसी तरह का एक और मामला चर्चित है, जिसमें विडंबना यह है कि हाइकोर्ट की ही एक अन्य खंडपीठ ने चौबीस साल की अखिला उर्फ हादिया का एक मुसलिम पुरुष से विवाह रद््द कर दिया था, उसके माता-पिता की इस शिकायत की बिना पर कि उससे जबर्दस्ती इस्लाम कबूल करवाया गया। अलबत्ता हादिया ने इस शिकायत को निराधार बताया है। इन मामलों से समझा जा सकता है कि परंपरागत घेरे से बाहर जाकर विवाह करने वालों को पग-पग पर कैसा जोखिम उठाना पड़ता है। दक्षिणपंथी समूह तो जान के पीछे पड़ ही जाते हैं, अपने परिजन भी बैरी बन जाते हैं। अंतर-धार्मिक विवाहों में यह ज्यादा होता है, पर कई बार अंतर-जातीय विवाहों को भी तिरस्कार से लेकर हिंसा की धमकी और उत्पीड़न तक सबकुछ झेलना पड़ता है। परिवार के लोग अगर ऐसे विवाह से राजी न हों, तो वे अधिक से अधिक संबंधित युगल से नाता तोड़ सकते हैं, पर कोई बालिग लड़का-लड़की अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनना चाहें तो न जाति के आधार पर उनका यह हक छीना जा सकता न धर्म के आधार पर।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘बुजुर्गों की देखभाल के लिए राज्य को लेनी होगी जिम्मेदारी
    Next Article मुंबई: लड़की ने छेड़खानी का किया विरोध तो मनचलों ने किया हमला
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बंगाल 2026: ममता बनर्जी की ‘अग्निपरीक्षा’ या भाजपा का ‘महा-परिवर्तन’

    April 9, 2026

    जब अटल बिहार वाजपेयी ने कहा था ‘आज हम संख्या बल में कम हो सकते हैं, लेकिन हमारे हौसले कम नहीं हैं’

    April 8, 2026

    ईरान-अमेरिका संघर्ष: न्यूक्लियर डील से युद्ध की दहलीज तक

    April 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
    • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
    • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
    • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
    • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version