Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हर हाल में 30 सितंबर तक पूरा करें फ्लाई ओवर का काम: सचिव
    Top Story

    हर हाल में 30 सितंबर तक पूरा करें फ्लाई ओवर का काम: सचिव

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 23, 2024Updated:September 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नगर विकास सचिव ने कांटाटोली फ्लाई ओवर के काम का जायजा लिया
    रांची। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको और कांटाटोली फ्लाई ओवर का काम कर रही एजेंसी को हर हाल मे 30 सितंबर तक काम पूरा कर चलायमान बना देने का निर्देश दिया है। उन्होंने सोमवार को फ्लाई ओवर के कार्य की प्रगति का निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिया।

    उन्होंने कार्यरत एजेंसी डीआरए के प्रतिनिधि को स्पष्ट रूप से कहा कि हर हाल में 30 सितंबर तक योगदा मठ बहुबाजार से शांतिनगर कोकर तक कांटाटोली फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाये। फ्लाई ओवर पर यातायात शुरू करने के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जायें । फ्लाई ओवर को सभी 486 प्रीकास्ट सेगमेंटल बाक्स चढ़ चुके हैं। सभी बाक्सों को केबल से बांधते हुए विशेष ग्लू ( गोंद ) से जोड़ा जा चुका है। सेगमेंटल बाक्स को सड़क का रूप देने के लिए 50 एमएम का बिटुमिन लगाया जा चुका है। बिटुमिन के ऊपर 25 एमएम मास्टिक अस्फाल्ट का लेयर चढ़ाने का काम अंतिम चरण में है।

    फ्लाई ओवर पर प्रकाश व्यवस्था के लिए लगभग 125 बिजली के खंभे लगाने का काम भी चल रहा है। शांतिनगर कोकर के पास माइनर ब्रिज को चौड़ा करने का काम तेजी से चल रहा है। सचिव को जुडको द्वारा आश्वस्त किया गया है कि 30 सितंबर तक माइनर ब्रिज का भी काम पूरा हो जायेगा। फ्लाई ओवर के नीचे भी एलइडी बल्ब लगाये जा रहे हैं। मुख्य फ्लाई ओवर पर यातायात शुरू कराने के बाद खादगढ़ा बस स्टैड के प्रवेश़द्वार के पास नामकुम एवं बस स्टैंड की ओर जाने के लिए रैंप बनेगा। इसी तरह लालपुर की ओर जाने के लिए पेट्रोल पंप के पास एक रैंप बनेगा। प्रधान सचिव के निरीक्षण के दौरान जुडको के पीडीटी गोपालजी, महाप्रबंधक विनय कुमार , उप परियोजना प्रबंधक प्रत्युष आनंद और सहायक परियोजना प्रबंधक विनय कुमार शील एव एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरयाणवी हंटर्स ने जीता एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग 2024 का खिताब
    Next Article ग्रामीण कार्य विभाग में 20 इंजीनियरों का ट्रांसफर
    shivam kumar

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version